{"_id":"6307c33987bedd7ebc4dd790","slug":"now-direct-entry-will-be-available-in-dsb-campus-nainital-news-hld47347074","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसबी परिसर में अब सीधे मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसबी परिसर में अब सीधे मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
डीएसबी परिसर में अब सीधे मिलेगा प्रवेश
- पहले आओ पहले पाओ का सिस्टम लागू
- चार वरीयता सूची जारी होने के बाद भी
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में स्नातक में प्रवेश के लिए अब न पंजीकरण की जरूरत है और न ही वरीयता सूची की। विद्यार्थियों को अब सीधे प्रवेश मिलेगा। ऐसा इसलिए कि तीनों संकायों में 386 सीटें रह गई हैं।
कभी डीएसबी परिसर में स्नातक में प्रवेश के लिए मारामारी रहती थी, लेकिन आज हालात यह हैं कि कई वरीयता सूची जारी होने के बाद भी स्नातक (बीए, बीएससी और बीकॉम) में सीटें खाली रह गई हैं। बीए में 750 में से 450, बीकॉम 180 में से 151 सीटों पर प्रवेश हुए हैं। बीएससी गणित में 160 में से 117, जीव विज्ञान में 160 में से 146 सीटों पर प्रवेश हुए हैं। मेरिट सूची में नाम आने के बाद भी कई विद्यार्थी प्रवेश लेने नहीं पहुंचे। अगस्त पहले सप्ताह से परिसर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी। बीएससी और बीकॉम में चौथी वरीयता सूची जारी होने के बाद भी सीटें रिक्त है। ऐसे में निर्णय लिया गया है कि इच्छुक विद्यार्थी बिना वरीयता सूची के प्रवेश ले सकता हैं। इधर, कला संकाय की प्रवेश समिति की संयोजक डॉ. छवि आर्या ने बताया कि 27 अगस्त तक इच्छुक विद्यार्थी बीए प्रथम सेमेस्टर में ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से प्रवेश ले सकते है। विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. एबी मेलकानी के अनुसार, विज्ञान संकाय की चार वरीयता सूची जारी हो चुकी है। जीव विज्ञान वर्ग में शुक्रवार को एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं।
--------
फोटो- 25एनटीएल01पी। :- डीएसबी परिसर में स्नातक के लिए प्रवेश लेते विद्यार्थी। संवाद