{"_id":"616b3a8882c3d76c65498e83","slug":"now-bhimtal-road-will-be-closed-for-19-to-seven-days-nainital-news-hld4416195187","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 19 से सात दिनों के लिए बंद रहेगी भीमताल रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 19 से सात दिनों के लिए बंद रहेगी भीमताल रोड
विज्ञापन
रानीबाग पुल पर ट्रैफिक चलता रहा।
- फोटो : HALDWANI
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल-रानीबाग रोड पर 18 अक्तूबर तक वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। अब 19 से 25 अक्तूबर तक सड़क पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वीकेंड में सैलानियों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
रानीबाग में पुल निर्माण के चलते लोनिवि की मांग पर डीएम ने 16 से 25 अक्तूबर तक भीमताल-रानीबाग रोड पर वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए थे, लेकिन वीकेंड में सैलानियों की भीड़ को देखते हुए डीएम ने शनिवार सुबह लोनिवि के अधिकारियों को पुल निर्माण कार्य को सोमवार तक रोकने के आदेश दिए। इस पर लोनिवि ने शनिवार को वाहनों की आवाजाही जारी रखी। लोनिवि के जेई केके पाठक ने बताया कि अब 19 अक्तूबर से इस रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस दौरान पहाड़ को आने जाने वाले वाहन वाया ज्योलीकोट होकर गुजरेंगे।
शनिवार की सुबह से ही नैनीताल में सैलानियों की खासी भीड़ उमड़ने लगी थी। इसे देखते हुए ही रानीबाग-भीमताल रोड पर यातायात सुचारु रखने के निर्देश दिए, ताकि वाहनों का डायवर्जन हो सके। शुक्रवार देर शाम तक भीड़ ऐसी नहीं थी, इसलिए शनिवार सुबह व्यवस्था बनाने के लिए यह निर्देश दिए गए ताकि ज्योलीकोट रोड पर वाहनों का दबाव न बढ़े। अब भीमताल रोड में 19 अक्तूबर से यातायात प्रतिबंधित किया जाएगा।
विज्ञापन
धीराज सिंह गर्ब्याल, जिलाधिकारी नैनीताल