फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bheem will appear on the big screen Child actor Yagya Bhasin is playing the lead role Uttarakhand news

बड़े पर्दे पर प्रकट होगा भीम: नए किरदार से धूम मचाने को तैयार यज्ञ, दिल छू लेगी भसीन परिवार के संघर्ष की कहानी

Fri, 15 Sep 2023 06:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 15 Sep 2023 06:03 PM IST
सार

लोकप्रिय रहे छोटा भीम के एनीमेशन सीरियल के बहुत सफल रहने के बाद अब इसे फीचर फिल्म के रूप में तैयार किया गया है। इस फिल्म में प्रमुख पात्र छोटा भीम की भूमिका नैनीताल निवासी यज्ञ भसीन ने निभाई है।

विज्ञापन
Bheem will appear on the big screen Child actor Yagya Bhasin is playing the lead role Uttarakhand news
छोटा भीम के किरदार में नैनीताल के यज्ञ भसीन। संवाद - फोटो : amar ujala

विस्तार

परिवार के त्याग और संघर्ष के बाद नैनीताल के भसीन परिवार को बॉलीवुड में बड़ी सफलता मिली है। यज्ञ भसीन जल्द बड़े पर्दे पर छोटा भीम के किरदार में नजर आएंगे। वह बॉलीवुड की पंगा सहित कई फिल्मों और छोटे पर्दे के कई शो में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं।

विज्ञापन


बच्चों और बड़ों में समान रूप से लोकप्रिय रहे छोटा भीम के एनीमेशन सीरियल के बहुत सफल रहने के बाद अब इसे फीचर फिल्म के रूप में तैयार किया गया है। इस फिल्म में प्रमुख पात्र छोटा भीम की भूमिका नैनीताल निवासी यज्ञ भसीन ने निभाई है।
विज्ञापन


बड़े पर्दे की फिल्म छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान फिल्म का टीजर जारी किया है। फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर, मकरंद देशपांडे और अन्य कलाकार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


र चल निकला।

बुराइयों से लड़ता दिखाया गया
छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान के टीजर में दिखाया गया है कि कैसे छोटा भीम बना यज्ञ अपने से दोगुनी उम्र के लोगों से युद्ध करता है। फिल्म में उसे अपने गुरु बने शंभू, अनुपम खेर और साथियों की मदद से बुराइयों से लड़ता दिखाया गया है।

टीजर में अन्य कलाकारों में अश्रिया मिश्रा, सुरभि तिवारी, साजिद, अद्विक जायसवाल शामिल हैं। बच्चों के प्रिय पात्र ढोलू, मोलू की भूमिका दिव्यम और दैविक ने निभाई है। फिल्म का निर्देशन छोटा भीम एनिमेशन के निर्देशक राजीव चिलका ने ही किया है। 

 

बेटे के सपने की खातिर छोड़ी हाईकोर्ट की प्रतिष्ठित नौकरी
नैनीताल। यज्ञ भसीन के पिता दीपक भसीन यहां हाईकोर्ट में वरिष्ठ अधिकारी थे। बेटे का सपना साकार करने के लिए उन्होंने 2017 में नैनीताल हाईकोर्ट की सेक्शन ऑफिसर की प्रतिष्ठित और स्थायी नौकरी से इस्तीफा दे दिया और पत्नी सोनिया सहित पूरा परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया। लंबे संघर्ष और अनिश्चितता भरे दौर के बाद आखिर परिवार का यज्ञ सफल हुआ और बेटे का कॅरिअर चल निकला।

ये भी पढ़ें...हरिद्वार: नदी का जलस्तर बढ़ने से फंसी नेपाल भारत मैत्री सेवा बस, 53 सवारियों को रस्सियों के सहारे निकाला गया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed