{"_id":"598c9dba4f1c1bed128b464a","slug":"now-at-the-point-of-the-school-the-peal-of-the-schoolgirl","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बिंदुखत्ता में छात्रा की कटी चोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बिंदुखत्ता में छात्रा की कटी चोटी
बिंदुखत्ता (नैनीताल)। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
बिंदुखत्ता में चोटी कटने के बाद पुलिस को बयान देती पीड़ित।
- फोटो : अमर उजाला
अब रावत नगर में 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की रहस्यमय ढंग से चोटी कटने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित और परिजनों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह बिंदुखत्ता रावतनगर प्रथम निवासी कुंदन सिंह दसौनी की पुत्री बबीता की रहस्यमय ढंग से सुबह लगभग पांच बजे चोटी कट गई।
बबीता की कटी चोटी सबसे पहले चारपाई पर सोए उसके छोटे भाई पंकज ने देखी और तुरंत ही इसकी सूचना अपनी मां ज्योति को दी। जैसे ही बबीता को पता चला कि उसकी चोटी कट गई है वह घबराकर बेहोश हो गई। आनन-फानन में आसपास के लोगों को एकत्र किया गया। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। बबीता राजकीय इंटर कॉलेज बिंदुखेड़ा में 12वीं की छात्रा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कोतवाली उपनिरीक्षक चंद्रशेखर जोशी ने पीड़िता और परिजनों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन