{"_id":"613a69c98ebc3eb628316e77","slug":"now-apply-corona-vaccine-without-booking-slot-dm-nainital-news-hld437398691","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बगैर स्लॉट बुक कराए लगाएं कोरोना का टीका:डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बगैर स्लॉट बुक कराए लगाएं कोरोना का टीका:डीएम
विज्ञापन
नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा है कि 18 वर्ष से अधिक के लोग अब बगैर स्लाट बुक कराए भी टीकाकरण केंद्र में कोरोना का टीका लगा सकते हैं।
देर शाम जारी एक विज्ञप्ति में डीएम गर्ब्याल ने कहा कि नैनीताल जिले के 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं सभी लोग कोविड-19 का टीकाकरण नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर बिना स्लॉट बुक कराए अपना आधार कार्ड एवं मोबाइल फोन ले करवा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि यह टीका कोरोना वायरस से बचाव के लिए पूर्णतया कारगर है एवं सभी व्यक्तियों (गर्भवती महिलाएं, धात्री महिलाएं, लंबी बीमारी से ग्रसित व्यक्ति समेत ) के लिए पूर्णतया सुरक्षित है।
जिलाधिकारी ने बताया कि कोविशील्ड की दूसरी डोज 84 दिन के बाद एवं कोवाक्सीन की दूसरी डोज 28 दिन के बाद किसी भी टीकाकरण केंद्र पर अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अमित चौहान, अपर प्रतिरक्षण अधिकारी नैनीताल के मोबाइल नंबर 8630317967 पर संपर्क कर अधिक जानकारी ली जा सकती है।