फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now 1000 out of 1300 students fail

अब 1300 में से 1000 छात्र फेल हो गए

Wed, 20 Sep 2017 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Wed, 20 Sep 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
Now 1000 out of 1300 students fail
अब 1300 में से 1000 छात्र फेल हो गए - फोटो : अमर उजाला

एमबीपीजी कॉलेज के बीएससी द्वितीय सेमेस्टर में 13 सौ में एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के फेल होने पर मंगलवार को हंगामा हो गया। गुस्साए छात्रों ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया और कुलपति का पुतला फूंककर नारेबाजी की। गेट के सामने धरना दिए जाने से नैनीताल हाइवे जाम हो गया। प्रभारी प्राचार्य और पुलिस से कई बार नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन


 कुमाऊं विश्वविद्यालय ने परीक्षा का परिणाम सोमवार की शाम ही घोषित किया था। ज्यादातर विद्यार्थियों के फेल होने पर मंगलवार पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे छात्र और छात्राएं भड़क गईं।। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जगदीश बिष्ट की अगुवाई में पहले प्राचार्य कक्ष के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया इसके बाद छात्र जुलूस निकालते हुए कॉलेज गेट पर पहुंच गए।
विज्ञापन


सड़क पर ही धरना देने से नैनीताल हाइवे पर जाम लग गया। हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। चौकी प्रभारी नंदन सिंह रावत ,प्रभारी प्राचार्य डॉ. ऊषा मित्तल, शास्ता मंडल के डॉ. एमएस मनोला, डॉ. एपी सिंह और प्रशासनिक अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह रौतेला बबली को साथ लेकर गेट पर पहुंचे लेकिन छात्रनेताओं ने प्राचार्य के आने की बात कहकर ठने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में प्राचार्य का कक्ष खुलवाकर छात्रनेताओं और कॉलेज प्रशासन के बीच वार्ता हुई। तब जाकर छात्रों का गुस्सा शांत हुआ। 

विश्वविद्यालय के अधिकारी आज आएंगे

प्रभारी प्राचार्य डॉॅ. ऊषा मित्तल ने कुमाऊं विवि से फोन पर बात की। इसके बाद उन्होंने छात्रों के बीच घोषणा की कि बुधवार को दोपहर 12 बजे कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि कॉलेज में आएंगे, उनके सामने इस प्रकरण को रखा जाएगा।

इस दौरान चीफ प्राक्टर डॉ. एएस उनियाल, डॉ. एमएस मनोला, छात्रसंघ उपाध्यक्ष अर्जुन संभल, सचिव अर्पित बिसौती, कुलदीप कुल्याल, पंकज सूर्या, देवेंद्र मेहरा, हिमांशु जोशी, अंकित तौलिया, गौरव आदि मौजूद थे। 

ज्यादातर छात्र रसायन विभाग में फेल  

राकेश को परीक्षा में 560 अंक मिले हैं लेकिन रसायन विभाग के प्रश्नपत्र में केवल 10 अंक आने की वजह से फेल हो गए हैं।  आकिब हुसैन केमिस्ट्री में छह अंक मिले हैं। सुमन तिवारी को 445 अंक मिले हैं लेकिन रसायन विज्ञान में सिर्फ तीन अंक हासिल हुए हैं। इसी विषय में रंजीत सिंह को तीन, नीरज कुमार को पांच, मो. आजम को आठ, भावना सनवाल को चार अंक दिए गए हैं। 


एमए शिक्षाशास्त्र द्वितीय सेमेस्टर में भी कई फेल

एमए शिक्षाशास्त्र द्वितीय सेमेस्टर में भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं फेल हुए हैं। कुमाऊं विवि ने छात्रों के प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक ही नहीं चढ़ाए जिसके कारण ज्यादातर विद्यार्थी फेल हो गए। छात्रों के हंगामे के दौरान शिक्षाशास्त्र विभागध्यक्ष डा. शांति नयाल ने भी इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय को प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक भेजे गए थे मगर चढ़ाए नहीं गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed