फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Notice to the State Government, UGC, the then Secretary and Principal

राज्य सरकार, यूजीसी, तत्कालीन सचिव व प्राचार्य को नोटिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Notice to the State Government, UGC, the then Secretary and Principal
gavel-1000.jpeg
नैनीताल। हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से वर्ष 2012-2013 में कॉलेज को दी गई अनुदान राशि में 45 लाख रुपये के गबन के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद राज्य सरकार, यूजीसी, तत्कालीन सचिव जितेंद्र सिंह नेगी और प्राचार्य डा. किरन सूद को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश रंगनाथन व न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार एमकेपी कॉलेज देहरादून की पूर्व छात्रा सोनिया बेनीवाल ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि यूजीसी की ओर से 45 लाख की धनराशि एमकेपी कॉलेज में छात्राओं की बेहतर शिक्षा व आवश्यक सुविधाओं के लिए जारी की गई थी। याचिका में कहा कि कॉलेज किसी भी बुनियादी सुधार के लिए यूजीसी की ग्रांट पर ही निर्भर है। इसी ग्रांट से पूर्व में कैंपस में वाई-फाई की सुविधा दी गई थी, लेकिन 2012-2013 में इसका इस्तेमाल एप्पल के महंगे उपकरण खरीदने में किया गया।
विज्ञापन

याचिकाकर्ता का कहना था कि इसमें टेंडर न करते हुए केवल कोटेशन के आधार पर पैसों की बंदरबांट की गई। एक खरीद पर ऑर्डर की डेट के बाद का कोटेशन लगाया गया है। इसमें कहीं बिल से अधिक का भुगतान किया और कहीं बिल से कम का भुगतान किया गया। याचिका में कहा कि कॉलेज प्रशासन ने न तो अधिक धनराशि को वापस लेने के लिए कदम उठाए और न ही कम धनराशि वाले बिलों में पूर्ण बिल की मांग की है। राज्य सरकार के ऑडिट में भी इसे गलत पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

याचिका में कहा कि मामले में 2016-2017 में एफआईआर भी दर्ज हुई लेकिन मामले को दबा दिया गया। जनवरी 2019 में शासन के स्थलीय निरक्षण के दौरान कॉलेज में छात्राओं के लिए कोई सुविधा नहीं पाई गई। याचिकाकर्ता ने न्यायालय से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई को निर्देशित करने की मांग की थी। पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने राज्य सरकार, यूजीसी, तत्कालीन सचिव जितेंद्र सिंह नेगी व प्राचार्य डा. किरन सूद को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed