{"_id":"5799064d4f1c1bd56021e6fa","slug":"notice-to-holders-will-occupy-railway","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जा धारकों को नोटिस देगा रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जा धारकों को नोटिस देगा रेलवे
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी रेलवे की जमीन पर कब्जा हटाने को लेकर होने वाली 30 जुलाई की बैठक में पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल से सुरक्षा और इंजीनियरिंग से जुड़े अधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में रणनीति को अंतिम रूप दिया जा सकता है। रेलवे कब्जा करने वालों को नोटिस भी देगा।
जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक में रेलवे की तरफ से वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अरुण कुमार और सुरक्षा आयुक्त एसकेएस राठौर पहुंचेंगे। इसमें अतिक्रमण की स्थिति, कब्जा हटाने की रणनीति और फोर्स की उपलब्धता और सुरक्षा समेत सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा। कब्जा हटाने से पहले रेलवे जमीन की बसे लोगों को नोटिस भी दिया जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। ब्यूरो