फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Not willing to buy a two per kg tomatoes

टमाटर दो रुपए किलो भी खरीदने को कोई तैयार नहीं

Sat, 25 Feb 2017 12:58 AM IST
नवीन सक्सेना
नवीन सक्सेना Updated Sat, 25 Feb 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
Not willing to buy a two per kg tomatoes
टमाटर के दामों में वृद्धि - फोटो : ANI

थोक मंडी में बाहर से व्यापारियों के न आने से टमाटर दो रुपये किलो भी नहीं बिक पा रहा है। आढ़तियों के टमाटर की क्रेटों के ढेर लगे हुए हैं, मगर कोई खरीदने वाला ही नहीं है। इस कारण टमाटर सड़ने लगा है। वहीं, उपज के दाम मिलना तो दूर काश्तकारों को टमाटर मंडी तक लाने का वाहन किराया तक नहीं निकल पा रहा है, इससे काश्तकार काफी परेशान हैं।

विज्ञापन


कुमाऊं की सबसे बड़ी थोक मंडी हल्द्वानी में है। मंडी में पर्वतीय क्षेत्रों के अलावा गौलापार, लामाचौड़, कोटाबाग, रामपुर रोड समेत आसपास के स्थानों का टमाटर बड़ी मात्रा में आ रहा है।
विज्ञापन


यहां के टमाटर की मैदानी जिलों में अच्छी खासी डिमांड होने के कारण दिल्ली एवं यूपी के मेरठ आदि स्थानों से बड़ी संख्या में व्यवसायी आते थे, लेकिन इस बार मैदानी इलाकों में भी टमाटर की उपज अच्छी हुई है और वहां की डिमांड वहीं से पूरी हो जा रही है। इस कारण बाहर से व्यवसायी हल्द्वानी मंडी में टमाटर की खरीददारी करने के लिए बहुत कम आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए टमाटर का भाव तेजी नहीं पकड़ पाया है। प्रेमशंकर अरविंद कुमार आढ़त के संचालक अरविंद कुमार बताते हैं कि एक क्रेट जिसमें 20 से 22 किलो टमाटर होता है, उसके भाव 40 रुपए भी नहीं मिल पा रहे। कई काश्तकारों की टमाटर की क्रेटें आढ़त में रखीं हैं।

टमाटर की क्रेटें रखने पर सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि दो तीन दिन बाद खराब टमाटर की छंटनी करनी पड़ती है। यह स्थिति एक आढ़त पर नहीं बल्कि कई आढ़तों पर देखने को मिली।  

बड़े काश्तकारों ने खेत में ही जोत दिया टमाटर

गौलापार में टमाटर की सबसे अधिक खेती होती है। काश्तकार राजेंद्र सिंह बोरा एवं भावेश पाठक  बताते हैं कि टमाटर लगाने में जितनी लागत आई, उतनी कीमत तक इस बार नहीं मिल पाई है। इससे टमाटर काश्तकारों को काफी नुकसान हुआ है।

काश्तकार बताते हैं कि स्थिति यह है कि टमाटर की मंडी तक ढुलाई का पैसा तक नहीं निकल पा रहा है। टमाटर 40-50 रुपए क्रेट बेचने से तो अच्छा है कि उसे खेत में ही छोड़ दिया। कई बड़े काश्तकारों ने तो टमाटर की फसल पर जुताई करवाकर जानवरों के लिए चारा लगा दिया है।


इस वर्ष टमाटर की उपज बंपर होने के कारण मैदानी इलाकों से टमाटर की डिमांड न आने के कारण यह स्थिति आई है। काश्तकारों को फसल की कीमत तो मिल सके, इसके लिए मंडी समिति प्रयास कर रही है।

- आरपी शर्मा, सचिव मंडी समिति।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed