फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Not trying to get tickets has changed some of the flag ...

टिकट पाने के चक्कर में न जाने कितनों का झंडा बदल गया...

Sat, 28 Jan 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Sat, 28 Jan 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से महात्मा गांधी इंटर कालेज मैदान में चल रहे शॉपिंग फेस्टिवल में गणतंत्र दिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को दोपहर 2 बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


इसमें कवियों ने राजनीति, सामाजिक बुराइयों पर जमकर प्रहार किया। कवियों ने सुनाया-विकास, भ्रष्टाचार के मुद्दे वहीं रहे बस चुनाव लड़ने का फंडा बदल गया, टिकट पाने के चक्कर में न जाने कितनों का झंडा बदल गया।
विज्ञापन


रुद्रपुर निवासी शेखर पाखी ने सुनाया-ये जो कर रही हो ना कसमें, वादे इन्हें तोड़ न देना। काठगोदाम निवासी राजेन्द्र ढैला ने कुमाऊंनी में कहा-सुख समृद्धि होली चारों ओर, फलल फूलल हमर गणतंत्र। हल्द्वानी के विवेक वशिष्ठ ने कहा-एक दिन बाजार में निपटा रहे थे काम, हमें मिल गए हमारे प्रभु श्रीराम।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओज कवि भुवनेश विराट ने सुनाया-छप्पन इंच का सीना क्या होता है, दुनिया को हमीं ने दिखलाया है। विमला जोशी ने कहा- मन की पीड़ा व्यक्त करूं क्या, शब्दों के अंगारों से। बीना जोशी ने ‘विधायकों का अचार’ कविता सुनाई।

कवि सम्मेलन में पहली बार 5 स्कूलों के बच्चों ने अपनी स्वरचित कविताएं सुनाकर समां बांध दिया। कवि सम्मेलन में हल्दूपोखरा प्राथमिक स्कूल हल्द्वानी के पुष्पेन्द्र कश्यप, लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल की मानसी आर्या, जयश्री तिवारी, उर्वशी पांडेय, न्यू इरा पब्लिक स्कूल दिनेशपुर की भूमिका कुकरेती, सेक्रेड हार्ट स्कूल हल्द्वानी के देवांग जोशी, अभय नेगी, रुचि मनराल, आर्यमान विक्रम बिड़ला स्कूल की शिवांगी धवन ने भाग लिया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि स्कूल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रवींद्र रौतेला, युवा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जसविंदर भसीन, वरिष्ठ समाजसेवी भगवान सहाय, रविंदर पाल, रश्मि कौर, दीपक पॉल आदि मौजूद थे।


पुष्पेंद्र को 500 रुपए का इनाम

हल्दूपोखरा प्राथमिक विद्यालय के छात्र पुष्पेंद्र कश्यप ने अपनी कविताओं से समां बांध दिया। इससे खुश होकर लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल के प्रिंसिपल एसएस नेगी ने 500 रुपए का नकद पुरस्कार दिया। बता दें कि पुष्पेंद्र के पिता नेम सिंह कश्यप मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed