{"_id":"6663a692617b65752e043ce7","slug":"nodal-officers-will-do-physical-verification-of-cleaning-of-drains-and-sewers-nainital-news-c-238-1-ntl1002-105687-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नालों और नालियों की सफाई का भौतिक सत्यापन करेंगे नोडल अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नालों और नालियों की सफाई का भौतिक सत्यापन करेंगे नोडल अधिकारी
Sat, 08 Jun 2024 06:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 08 Jun 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने कहा कि जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों में मानसून से पूर्व वर्षा, अतिवृष्टि होने से नाले, नालियों, नहरों में कूड़ा-कचरा व सिल्ट की सफाई नहीं होने से जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि मालूम चला है कि नगर निकाय व सिंचाई विभाग की ओर से कूड़े, कचरे, मलबे की नालों से सफाई नहीं कराई गई है। इनके स्थलीय निरीक्षण व भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की है।
एडीएम ने सभी नोडल अधिकारियों को 15 जून से 20 जून के बीच वार्ड वार संबंधित नगर निकायों के नालों, नहरों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट फोटोग्राफ के साथ समय से प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। संतोषजनक स्थिति न पाए जाने पर निकाय व सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का माह जून 2024 का वेतन रोक दिया जाएगा। अपरिहार्य कारणों से किसी नोडल अधिकारी के न होने पर नामित नोडल अधिकारी कार्य देखेंगे। 14 जून की सुबह 11 बजे नगर निगम सभागार में समस्त निकायों एवं नोडल अधिकारियों को निरीक्षण एवं सत्यापन के संबंध में ब्रीफिंग की जाएगी। संवाद