{"_id":"615a1f728ebc3e9fb414a26e","slug":"no-threat-to-bhimtal-dam-narendra-haldwani-news-hld440190080","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमताल डैम को कोई खतरा नहीं : नरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमताल डैम को कोई खतरा नहीं : नरेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। भारत सरकार स्तर की डैम सेफ्टी रिव्यू पैनल (डीएसआरपी) की छह सदस्यीय टीम ने रविवार को भीमताल डैम का निरीक्षण किया। विशेषज्ञों ने डैम की दरारों और पानी के रिसाव को देखा। टीम ने अभी तक हुए सुरक्षात्मक कार्यों का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। हालांकि विशेषज्ञों ने डैम को किसी भी प्रकार का खतरा नहीं होने की बात कही।
डीएसआरपी के चेयरमैन नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में वीके गुप्ता, एचके साहू, रमेश कुमार गुप्ता, विवेक त्रिपाठी और भूवैज्ञानिक बीएम गैरोला ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से डैम के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दो घंटे तक डैम का निरीक्षण किया। साथ ही विभागीय अधिकारियों से डैम को लेकर अब तक हुए निरीक्षण, सुरक्षात्मक कार्य, डैम कब बना आदि के बारे में जानकारी ली। टीम ने डैम की तलहटी में जाकर देखा कि पानी कहां से लीक हो रहा है। उन्होंने दरारों को भी देखा।
सिंचाई विभाग के एई डीसी पंत ने बताया कि डीएसआरपी टीम अपनी निरीक्षण रिपोर्ट देगी। इसी के अनुसार डैम के सुरक्षात्मक कार्यों का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। साथ ही उन्होंने डैम का डाटा मांगा है। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता आरबी सिंह, ईई केएस चौहान, जेई नीरज सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी आदि मौजूद रहे।