फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   No roadmap for development in one month of government

सरकार के एक माह में विकास के लिए कोई रोडमैप नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
No roadmap for development in one month of government
काठगोदाम ​स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारवार्ता करते नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य। संवाद
हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के 30 दिन पूरे हो गए लेकिन अभी तक विकास के लिए कोई रोडमैप नहीं बनाया गया है। डबल इंजन की सरकार के 30 दिन झूठ, फरेब और जुमलेबाजी के साबित हुए हैं। प्रदेश की जनता बिजली कटौती, पानी की किल्लत और आग से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जन समस्याओं को लेकर संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष करेगी।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की एक माह की उपलब्धि मुख्यमंत्री को उपचुनाव लड़ाने के लिए एक सीट तैयार करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपचुनाव भी मजबूती के साथ लड़ेगी। कहा कि पहाड़ से लेकर मैदान तक पानी के लिए लोग परेशान हैं। महिलाओं और बच्चों को दो- दो कि मी से पानी लाना पड़ रहा है। सरकार ने बिजली का दाम और कटौती दोनों बढ़ा दिया है। बिजली न मिलने से उद्योग बंद होने की स्थिति में हैं।
विज्ञापन

राज्यपाल के अभिभाषण तक में कठोर लोकायुक्त कानून को लाने और लोकायुक्त की नियुक्ति की बात नहीं की गई। राज्य निर्माण के लिये अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाले लगभग 2149 राज्य आंदोलनकारियों की नौकरियां खतरे में हैं। परीक्षाओं के नतीजों से बेरोजगार असंतुष्ट हैं। कोऑपरेटिव भर्ती भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। मंत्री को फिर से सहकारिता विभाग देकर भ्रष्टाचार की जांच को सरकार ने रफा दफा करने का प्रयास किया। जंगलों की आग गांवों-कस्बों तक पहुंच गई है। निरीह वन्यजीव आग की भेेंट चढ़ गए हैं। राज्य के वन मंत्री निजी यात्रा पर मुंबई गए हैं। भाजपा भयमुक्त सरकार देने में असफल हो रही है। आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक सुमित हृदयेश, प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल आदि कांग्रेसी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग के बच्चे नाबालिग कैसे होंगे?
यशपाल आर्य ने कहा कि नए नियमों के अनुसार उसी बुजुर्ग को वृद्धावस्था पेंशन मिलेगी जिसके बच्चे नाबालिग हाेंगे लेकिन सवाल उठता है कि बुजुर्ग के बच्चे नाबालिग कैसे हो सकते हैं? कहा कि नंदा गौरा योजना में सरकार ने अभी तक शासनादेश नहीं निकाला है। मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सेवा दे चुके नर्सिंग और पैरा मेडिकल स्टाफ अपनी नौकरी बचाने के लिए आज धरने पर बैठे हैं। उन्हाेंने महंगाई पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि देहरादून में पेट्रोल 103.73 और डीजल 97.34 प्रति लीटर बिक रहा है। मसालों के दामों में भी 25 से 35 फीसदी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed