फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   No friends, no enemies in politics: Harak

राजनीति में न कोई दोस्त, ना ही दुश्मन : हरक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
No friends, no enemies in politics: Harak
हरक सिंह रावत
नैनीताल। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि राजनीति का सिद्धांत है कि इसमें न कोई दोस्त होता है और ना ही दुश्मन। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ट्वीट का हवाला देते हुए कहा कि पार्टी की हालत खराब हो गई थी। तब हरीश रावत को हर स्तर पर समझाने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने एक न सुनी। इस कारण उन्हें कांग्रेस छोड़ने का निर्णय लेना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को पत्रकार वार्ता में डॉ. हरक सिंह रावत ने एक सवाल के जवाब में यह बात कही। कहा कि हरीश रावत के सीएम रहते हुए प्रदेश हित के कई मुद्दों पर उनसे मतभेद हुए थे। इसके बाद भी बातचीत की गई, लेकिन सकारात्मक समाधान नहीं निकला। इस वजह से उन्हें कांग्रेस छोड़नी पड़ी।
विज्ञापन

एक माह में पूरा होगा चिड़ियाघर का काम
हल्द्वानी में चिड़ियाघर की स्थापना का काम एक माह में पूरा हो जाएगा। जंगली जानवरों के हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को मुुआवजा दिया जा चुका है। आपदा मद में राशि की कोई कमी नहीं है। जल्द ही बकाएदारों का पैसा भी दे दिया जाएगा। जंगलों में लगने वाली आग पर काबू पाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। ड्रोन का भी सहारा लिया जाएगा।-हरक सिंह रावत, वन एवं पर्यावरण मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed