{"_id":"57ebdaf24f1c1b9a74573c11","slug":"no-fake-and-all-real-running-ten-coins","type":"story","status":"publish","title_hn":"न कोई नकली और सब असली, चल रहे दस के सिक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न कोई नकली और सब असली, चल रहे दस के सिक्के
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Thu, 29 Sep 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
10 के सिक्के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार में चल रहे दस के सिक्के पूरी तरह सही हैं। इसको लेकर कुछ लोग अफवाहें फैलाकर दुकानदारों में भ्रम पैदा कर रहे हैं। बैंकों ने भी स्थिति साफ कर दी है कि दस के सिक्कों के चलन पर कोई रोक नहीं है।
विज्ञापन
बाजार में अधिकांश दुकानदार तो दस का सिक्का ले रहे हैं जबकि कुछ दुकानदारों ने सोशल मीडिया पर दस के सिक्के को लेकर चल रही अपुष्ट खबरों को सही मानकर सिक्का लेना बंद कर दिया है। इससे लोगों को परेशानी होने लगी है।
विज्ञापन
इस बारे में एसबीआई के मुख्य प्रबंधक आरके गोयल ने बताया कि बाजार में चल रहे दस के सिक्के सही हैं, अभी तक नकली सिक्का आने का उनके सामने कोई मामला नहीं आया। उन्होंने बताया कि आरबीआई की ओर से भी दस के सिक्के को लेकर कोई निर्देश नहीं आया है, कुछ लोग अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन
इंडियन ओवरसीज बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक ललित भट्ट ने बताया दस का सिक्का सही है इसको लेकर केवल गुमराह किया जा रहा है। ग्राहकों को जागरूक किया जा रहा है।
- दस रुपये का सिक्का भी भारतीय करेंसी है अगर इसे कोई दुकानदार नकली बताकर लेने से मना करता है तो वह गलत है। इस संबंध में शिकायत मिलने पर नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी
- हरबीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट