फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   No ATM robbers caught

नहीं पकड़े गए एटीएम लुटेरे

Thu, 25 Jun 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी। Updated Thu, 25 Jun 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
रामपुर रोड स्थित बैंक आफ बड़ौदा का एटीएम तोड़ने की घटना के सात माह  बाद भी पुलिस बदमाशों को पकड़ने में विफल रही है।
विज्ञापन


एसओजी की टीम भी घटना के समय से कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस सिर्फ ठंडी सड़क में एटीएम तोड़ने के प्रयास के मामले का खुलासा कर सकी है। 

लुटेरों ने रामपुर रोड के देवलचौड़ स्थित बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम को 15 दिसंबर की रात  तोड़कर लूटने का प्रयास किया था।


इस बीच पास ही सो रहे मूर्तिकारों के पीछा करने पर लुटेरे मौके से भाग निकले। लुटेरों की धरपकड़ के लिए प्रिज्म कंपनी के अभियंताओं ने एटीएम से सीसीटीवी का फुटेज निकालकर पुलिस को सौंपी थी।

इसमें एक लुटेरे का चेहरा सामने आया था, फिर भी पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम रही है। इसी प्रकार एक अक्तूबर 2014 को लुटेरों ने ठंडी सड़क स्थित आईसीआईसीआई एटीएम तोड़कर लूटने की कोशिश की थी।

विज्ञापन


पुलिस के पीछा करने पर लुटेरे मौके से भाग निकले। कुछ दिनों बाद पुलिस ने बैलेजली लॉज भोटिया पड़ाव निवासी छात्र अर्जुन पाल पुत्र महेंद्र पाल और दमुआढूंगा निवासी निर्मल मौर्या पुत्र दरयाब मौर्या को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed