फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   No admissions in ITIs due to a shortage of instructors.

Nainital News: आईटीआई में प्रशिक्षकों के अभाव में दाखिले नहीं

Sat, 10 Oct 2026 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 10 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
No admissions in ITIs due to a shortage of instructors.
हल्द्वानी। प्रदेश के कई राजकीय आईटीआई में इस सत्र में कई ट्रेड में दाखिले नहीं हो पाए हैं। हल्द्वानी आईटीआई निरीक्षण नहीं होने से प्लंबर ट्रेड पर कोई दाखिला नहीं हुआ। कई अन्य आईटीआई में प्रशिक्षकों की कमी के कारण फिटर, इलेक्ट्रीशियन जैसे ट्रेड में सीटें खाली रहने के बावजूद प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के अधीन प्रशिक्षण महानिदेशालय ने राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रबंधन प्रणाली लागू कर दी है। नए नियम के मुताबिक जिन ट्रेड में नियमित, संविदा या गेस्ट इंस्ट्रक्टर तक नहीं है उनमें एनसीवीटी के तहत एडमिशन नहीं दिया जा सकता। हल्द्वानी, रामनगर, सल्ट, बेतालघाट समेत कई आईटीआई में प्लंबर, रेफ्रिजरेशन, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर ऑपरेटर पदों पर वर्षों से भर्ती नहीं हुई।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक मयंक अग्रवाल ने बताया कि सभी संस्थानों को प्रशिक्षकों का डाटा राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रबंधन प्रणाली पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। जहां इंस्ट्रक्टर नहीं वहां आउटसोर्स/गेस्ट फैकल्टी से व्यवस्था और नियमित भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, ताकि अगले सत्र में सभी ट्रेड में दाखिले शुरू हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन



राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में क्वींस पब्लिक स्कूल प्रथम
हल्द्वानी। भारत विकास परिषद काठगोदाम शाखा की ओर से क्वींस पब्लिक स्कूल दमुवाढूंगा में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छह स्कूलों की टीमों ने हिंदी और संस्कृत में प्रस्तुतियां दीं। क्वींस पब्लिक स्कूल हल्द्वानी प्रथम, बाल संसार स्कूल काठगोदाम द्वितीय और जेडीएम पब्लिक स्कूल काठगोदाम तृतीय रहा। वहां डॉ. दीपा जोशी, डॉ. अशोक टम्टा, डॉ. जगमोहन परगाई, गरिमा सिंघल, सुजाता माहेश्वरी, कमल सिंघल, डॉ. विनय खुल्लर आदि उपस्थित थे। संवाद


एमबीपीजी में 5600 से अधिक छात्रों ने लिया प्रवेश
हल्द्वानी। एमबीपीजी महाविद्यालय में स्नातक और परास्नातक सेमेस्टर में अब तक 5600 से अधिक छात्र प्रवेश ले चुके हैं। महाविद्यालय में तृतीय, पंचम और स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया जारी है जिसके लिए 10 अक्तूबर तक मौका दिया गया है। प्रवेश प्रभारी प्रो. जीवन सिंह गढ़िया और प्रवेश सहायक श्याम मेवाड़ी ने बताया कि स्नातक तृतीय सेमेस्टर में बीए में 1379, बीकॉम में 451 और बीएससी में 551 प्रवेश हुए हैं। पंचम सेमेस्टर में बीए में 1528, बीकॉम में 128 और बीएससी में 662 छात्रों ने प्रवेश लिया है। परास्नातक तृतीय सेमेस्टर में एमए में 623, एमकॉम में 73 और एमएससी में 252 दाखिले हो चुके हैं। संवाद


--
विशेषज्ञ डॉक्टर बनने की राह पर मेडिकल कॉलेज के पीजी छात्र
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में इन दिनों पीजी (एमडी, एमएस) की परीक्षाएं चल रही हैं। हेमवती नंदन बहुगुणा विवि के अंतर्गत 29 सितंबर से लिखित परीक्षा शुरू हुई थी और 11 अक्तूबर को परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी। लिखित परीक्षा के बाद आजकल प्रैक्टिकल और क्लिनिकल परीक्षा हो रही है। परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को पीजी की डिग्री मिलेगी जिसके बाद वे अपनी विशेषज्ञता के अनुसार डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस या आगे की फेलोशिप या नौकरी कर सकते हैं। प्राचार्य डॉ. अजय आर्या ने बताया कि परीक्षा में 14 विभागों के 67 पीजी छात्र परीक्षा दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed