फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nine degree colleges closed due to corona infection

कोरोना संक्रमण की वजह से प्रदेश के नौ डिग्री कॉलेज बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
Nine degree colleges closed due to corona infection
हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण की चपेट में प्राध्यापकों और कर्मचारियों के आने की वजह से प्रदेश के नौ राजकीय डिग्री कॉलेजों को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। उच्चशिक्षा निदेशक डॉ. कुमकुम रौतेला ने सभी प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि कोविड से बचाव के लिए जारी एसओपी का कड़ाई से पालन कराया जाए।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए अभी शासन की ओर से डिग्री कॉलेजों को बंद करने के कोई आदेश नहीं दिए गए हैं। मुख्य सचिव की ओर से बचाव के लिए जारी एसओपी का पालन करने को अवश्य कहा गया है। इधर, कोरोना संक्रमण का असर डिग्री कॉलेजों में दिखाई देने लगा है। छात्रों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने पर कॉलेज बंद होने लगे हैं।
विज्ञापन

उच्चशिक्षा निदेशक डॉ. कुमकुम रौतेला ने बताया कि सभी राजकीय डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि अगर उनके यहां कोरोना संक्रमण फैलता है तो वे अपने कॉलेज को निर्धारित अवधि के लिए बंद कर दें और इसकी सूचना निदेशालय को भेज दें। उन्होंने बताया कि इस समय कोरोना संक्रमण की वजह से रिखड़ीखाल, ऋषिकेश, सतपुली समेत नौ कॉलेज बंद होने की सूचना निदेशालय को मिल चुकी है। इधर, हल्दूचौड़ स्थित लालबहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में भी तीन प्राध्यापकों के कोरोना संक्रमित होने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed