फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nine cases of molestation and misdeed registered in last three months in Nainital district

बेटियों पर बुरी नजर: नैनीताल जिले में पिछले तीन महीने में दुष्कर्म के इतने मामले आए सामने, चौंकाने वाले आंकड़े

Mon, 26 Aug 2024 02:30 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 26 Aug 2024 02:30 PM IST
सार

 देवभूमि के नाम से जाने जाने वाले उत्तराखंड में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। नैनीताल जिले में पिछले तीन महीने में छेड़छाड़ और दुष्कर्म के नौ केस दर्ज हुए हैं। 

विज्ञापन
Nine cases of molestation and misdeed registered in last three months in Nainital district
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

 

विज्ञापन

अलग-अलग राज्यों में बीते दिनों हुए दुष्कर्म के मामलों ने लोगों को झकझोर दिया है। देवभूमि के नाम से जाने जाने वाले उत्तराखंड में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। नैनीताल जिले में पिछले तीन महीने में छेड़छाड़ और दुष्कर्म के नौ केस दर्ज हुए हैं। लगातार बढ़ते महिला अपराधों ने हर किसी की चिंता बढ़ा दी है।

पिछले तीन माह में छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले
-13 जून को हल्द्वानी में नाबालिग से उसके जानने वाले युवक ने अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पॉक्सो में मुकदमा दर्ज किया
-17 जुलाई को नाबालिग छात्रा को प्यार के जाल में फंसा कर युवक ने उससे शारीरिक संबंध बनाए और फिर अश्लील फोटो खींच ली।
-28 जुलाई को हल्द्वानी में म्यूजिक क्लास से लौट रही 11वीं की छात्रा के साथ टेपों चालक ने खाली प्लॉट में टेंपो के अंदर दुष्कर्म किया।
-03 अगस्त को मुखानी थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही एक आठ साल की मासूम संग छेड़खानी का मामला सामने आया है।
-04 अगस्त को काठगोदाम थाना क्षेत्र निवासी युवती से घर में काम के लिए आए कारपेंटर पर छेड़छाड़ कर दी।
-07 अगस्त हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का खुलासा तब हुआ जब वह पांच महीने की गर्भवती हो गई।
-15 अगस्त को हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र से 10वीं की छात्रा लापता हो गई। बरामदगी के बाद छात्र से दुष्कर्म का खुलासा हुआ।
-17 अगस्त की रात सुशीला तिवारी अस्पताल में नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
-24 अगस्त को मुखानी क्षेत्र में एक बाइक सवार ने स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़ की। पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

वर्ष 2023 में नैनीताल जिले में दुष्कर्म के 26 मामले

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से मिले महिला उत्पीड़न संबंधी अपराधों के विवरण में साल 2023 में पूरे प्रदेश में दुष्कर्म के 421 मामले दर्ज हुए। इनमें सबसे अधिक 204 केस ऊधमसिंह नगर जिले के हैं। कुमाऊं में दूसरे स्थान में नैनीताल जिले में महिला उत्पीड़न के 26 केस दर्ज हुए। काशीपुर निवासी नदीमुद्दीन की आरटीआई के जवाब में यह आंकड़े सामने आए हैं।

विज्ञापन

बीते साल कुमाऊं में कहां कितने दुष्कर्म के मामले

ऊधमसिंह नगर : 204
नैनीताल : 26
अल्मोड़ा : 03
पिथौरागढ़ : 08
बागेश्वर : 05
चंपावत : 04

प्रदेश में दहेज हत्या के 48 अपराध
दहेज हत्या के मामले में वर्ष 2023 में 48 मामले दर्ज हुए हैं। इसमें हरिद्वार में 16, यूएस नगर में 12 , नैनीताल में छह और देहरादून में तीन केस दर्ज किए गए हैं। पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी जिलों में 2-2 और अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल में दहेज हत्या का 1-1 मामला दर्ज हुआ है। टिहरी गढ़वाल में एक भी दहेज हत्या का मामला नहीं दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed