फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   NHAI-Transport Department conducted a field inspection regarding the random cut between Lalkuan and Haldwani

लालकुआं: कोर्ट में याचिका दायर होने पर हरकत में आया NHAI-परिवहन विभाग, एनएच का संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण

Fri, 18 Jul 2025 10:30 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 18 Jul 2025 10:30 AM IST
सार

लालकुआं से हल्द्वानी के बीच राष्ट्रीय मार्ग पर बेतरतीब और असुरक्षित कट को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर एनएचएआई के अधिकारियों के साथ आरटीओ, पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने निरीक्षण कर सर्वे रिपोर्ट तैयार की।

विज्ञापन
NHAI-Transport Department conducted a field inspection regarding the random cut between Lalkuan and Haldwani
एनएचएआई का निरीक्षण करती संयुक्त टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय मार्ग पर एनएचएआई की ओर से बेतरतीब बनाए गए कट से वाहनों के विपरीत दिशा में संचालन होने पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लिए जाने पर दो लोगों ने न्यायालय में याचिका दायर की है। इधर बढ़ते जन आक्रोश को देखते हुए बृहस्पतिवार को एनएचएआई और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने हाईवे पर रिहायशी इलाके में बने कट का स्थलीय निरीक्षण किया।

विज्ञापन

लालकुआं से हल्द्वानी के बीच राष्ट्रीय मार्ग पर बेतरतीब और असुरक्षित कट को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर एनएचएआई के अधिकारियों के साथ आरटीओ, पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने निरीक्षण कर सर्वे रिपोर्ट तैयार की। टीम ने विशेष रूप से हाईवे पर उन कटों का जायजा लिया जहां पिछले कुछ समय में कई जानलेवा दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान एनएचएआई की तकनीकी प्रबंधक मीनू ने बताया कि समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से आरटीओ प्रवर्तन गुरदेव सिंह, तहसीलदार कुलदीप पांडे, सीओ दीपशिखा अग्रवाल, कोतवाल दिनेश सिंह फर्त्याल, पटवारी वीरेंद्र चंद, लक्ष्मी नारायण यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed