फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   nh officials worked after warning

जब मुकदमे की धमकी दी तब चेते एनएच के अधिकारी

Thu, 07 Dec 2017 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लालकुआं (नैनीताल)।
अमर उजाला ब्यूरो लालकुआं (नैनीताल)। Updated Thu, 07 Dec 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
nh officials worked after warning
एनएच के अधिकारियों को गढ्ढे दिखाते लालकुआं कोतवाल आरके सैनी। - फोटो : Amar ujala
राजमार्ग के जानलेवा गड्ढों पर प्रशासन और पुलिस की नींद तब टूटी जब एक सेवानिवृत्त सूबेदार को जान गंवानी पड़ी। कहीं जन आक्रोश न भड़क जाए इसकी चिंता सताई तो पुलिस सक्रिय हुई। कोतवाल ने एनएच के अधिकारियों को फोन कर दो टूक कहा कि गड्ढे तुरंत भरो वर्ना मुकदमा झेलने के लिए तैयार रहो।
विज्ञापन


इससे एनएच के अधिकारी हरकत में आए और गड्ढों को पाटने का काम शुरू कर दिया गया। तीन पानी से लेकर लालकुआं तक हाइवे पर गड्ढों और बेतरतीब दौड़ रहे डंपरों के कारण लोग हादसों में जान गंवा रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को बिंदुखत्ता गांधीनगर निवासी (55) वर्षीय सेवानिवृत्त सूबेदार राजेंद्र सिंह पिमोली अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे। ट्रांसपोर्ट नगर से कुछ आगे बढ़ते ही स्कूटी सड़क के गड्ढों में फिसल गई। वह सड़क पर गिरे तो डंपर ने उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के आक्रोश को देखते हुए कोतवाल रविकुमार सैनी ने बुधवार को एनएच अधिकारियों को फोन किया। चेतावनी दी कि जल्द गड्ढों को भरने का काम शुरू हो वर्ना वे मुकदमा दर्ज करने जा रहे हैं।

इससे एनएच में हाइवे का निर्माण कर रही सद्भावना कंपनी के डीपीएम सुरजीत सिंह और एचआर हेड राजेश यादव हरकत में आए। दोनों अधिकारियों ने कोतवाली पुलिस के साथ लालकुआं से नगला बाईपास तक सड़क का निरीक्षण किया।

इसके बाद कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों को गड्ढे भरने के निर्देश दिए गए। दोपहर बाद गड्ढे भरने का काम शुरू हुआ। 

कहीं पुराना जैसा हाल न हो जाए
पिछले दिनों इन्हें गड्ढों में फंसकर हादसे हुए तो एनएच विभाग के अधिकारी हरकत में आए थे। गड्ढों के भरने का काम शुरू किया गया था मगर नगर के कुछ ही जगह गड्ढे भरे गए। इसके बाद विभाग चुप बैठ गया। 

व्यापारियों ने दी थी चेतावनी
शुक्रवार को युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी की अगुवाई में व्यापारियों ने तीनपानी पर प्रदर्शन किया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि गड्ढे जल्द नहीं भरे गए तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। 


लोगों का गुस्सा जायज है। गड्ढे वाकई जानलेवा बन गए हैं। अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सारे गड्ढे भरने को कहा गया है। पहले दिन करीब आधा किमी गड्ढे पाटे गए हैं।
- रविकुमार सैनी, कोतवाल लालकुआं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed