फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   NH liquor stores will be deleted: Ramaswamy

एनएच से हटाई जाएंगी शराब की दुकानें: रामास्वामी

Tue, 05 May 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर Updated Tue, 05 May 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
NH liquor stores will be deleted: Ramaswamy

प्रमुख सचिव परिवहन एस रामास्वामी के रामनगर पहुंचने पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें परिवहन से जुड़ी समस्याएं बताईं। एक सवाल के जवाब में प्रमुख सचिव रामास्वामी ने नेशनल हाईवे से सभी शराब की दुकानों को शीघ्र हटाने की बात कही। उन्होंने लोगों को मांगों के उचित समाधान का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


जिप्सी कल्याण समिति ने पार्क के सफारी वाहनों के परमिट बढ़ाने, कार्बेट नेशनल पार्क के बजाय सीटीआर और समस्त पर्यटन क्षेत्र के लिए परमिट देने और पहले की तरह चालक समेत सात लोगों की व्यवस्था लागू करने की मांग की। वहीं केएमओयू के रामनगर जोन प्रभारी मनोज कठायत के नेतृत्व में वाहन मालिकों ने रामनगर से नागचूलाखाल तक 24 किमी का विस्तार, परमिट ट्रांसफर की प्रक्रिया सरल बनाने सभी राष्ट्रीय मार्गों पर केएमओयू वाहनों को चलाने की अनुमति देने और रोडवेज के बराबर किराया करने की मांग की।
विज्ञापन


उधर पंपापुर लोक कल्याण समिति ने ज्ञापन सौंपकर रामनगर में एआरटीओ कार्यालय की स्थापना के साथ बदहाली से जूझ रहे रामनगर रोडवेज स्टेशन और डिपो का कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में योगेंद्र मनराल, संतोष करगेती, शैलेंद्र रावत, योगी पटवाल, गणेश रावत, गिरीश करगेती, अमित लोहनी, यशपाल रावत, नवीन सुनेजा शामिल रहे। इस दौरान पार्क निदेशक समीर सिन्हा, उप निदेशक साकेत बडोला, आरटीओ एसके सिंह, एआरटीओ गुरुदेव सिंह, एसडीएम एसएस जंगपांगी, शोध रेंजर अधिकारी मथुरा दत्त मवाड़, स्वागती ललित मोहन, मदन जोशी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed