{"_id":"574c7e3e4f1c1b0e76108c83","slug":"ngt-team-assigned-to-the-maps-records","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीटी टीम को सौंपे नक्शे, अभिलेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीटी टीम को सौंपे नक्शे, अभिलेख
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Mon, 30 May 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की टीम सोमवार को लौट गई। टीम वन विभाग से अवैध खनन को लेकर की गई कार्रवाई समेत दूसरे ब्योरा, अभिलेख, अध्ययन रिपोर्ट आदि लेकर गई है।
गौला में अवैध खनन से लेकर अवमानना याचिका हल्दूचौड़ निवासी दिनेश पांडे ने दाखिल की है। इसके बाद एनजीटी ने एक विशेष टीम को निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा है। इसी के सिलसिले में एनजीटी टीम ने डेरा डाला हुआ था।
टीम ने रविवार को स्थलीय निरीक्षण किया था। सोमवार को टीम ने वन विभाग से अवैध खनन पर कितने वाहनों को पकड़ा गया? कितना जुर्माना वसूला गया? समेत कार्रवाई से जुड़ा सभी ब्योरा तलब किया। बताया जाता है कि इसके अलावा खनन के लिए कराये गए अध्ययन (सीएसडब्ल्यूआरटीआई) की रिपोर्ट को मांगा था। वन विभाग ने गौला के सभी 11 गेटों के सेटेलाइट मैप भी सौंपे हैं। डीएफओ डा. पराग मधुकर धकाते के अनुसार टीम ने जो अभिलेख, जानकारी मांगी थी, उसे सौंप दिया गया है। वहीं, एनजीटी को लेकर खनन कारोबारियों में खलबली मची है। भविष्य से लेकर आगामी एनजीटी की सुनवाई को लेकर सभी की निगाह लगी हुई है।