फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Newly appointed SSP of Nainital district Manjunath TC took charge

Uttarakhand: एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाला कार्यभार, कहा- प्रोफेशनल पुलिसिंग और यातायात व्यवस्था पर होगा फोकस

Wed, 29 Oct 2025 04:45 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 29 Oct 2025 04:45 PM IST
सार

नैनीताल जिले के नवनियुक्त एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। जिसके बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि उनका फोकस प्रोफेशनल पुलिसिंग पर रहेगा।

विज्ञापन
Newly appointed SSP of Nainital district Manjunath TC took charge
एसएसपी मंजूनाथ टीसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल जिले के नवनियुक्त एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रोफेशनल पुलिसिंग पर जोर देने की बात कही है। साथ ही प्राथमिकता के साथ यातायात और नशे पर रोक के लिए कार्य करने की बात कही है।बुधवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। जिसके बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि उनका फोकस प्रोफेशनल पुलिसिंग पर रहेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेहतर कार्यशैली बनाने के लिए कोतवाली थानों के निरीक्षण कर आपसी समन्वय स्थापित किया जाएगा। साथ ही पुलिस से फिल्ड का काम कराते हुए व्यवस्थाएं सुधारी जाएंगी। कहा कि जाम जिले की बड़ी समस्या है। जिसको देखते हुए बेहतर पर्यटन के साथ बेहतर यातायात व्यवस्था बनाने के लिए प्रभावी प्लान बनाए जाएंगे। जिले में नशे के सौदागरों पर भी नकेल कसी जाएगी। पुलिस की जांच व तथ्यों में कमी के चलते कोर्ट से छूट रहे नशे के कारोबारियों वाले मामलों का अध्ययन कर कमी चिन्हित कर उन्हें दूर किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस के हित में भी कार्य किया जाएगा। इसके अलावा साइबर अपराध को लेकर थाना और कोतवाली स्तर पर पारदर्शिता से कार्य करने की बात कही। जिले में पुलिस की कमी के बीच बेहतर प्रबंधन बनाकर ड्यूटी ली जाएगी। साथ ही पुलिस के लिए सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा। इस दौरान एसपी जगदीश चंद्र, सीओ अमित कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन

राष्ट्रपति दौरे को लेकर तैयारियां पूरी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन और चार को नैनीताल में रहेंगी। जिसको लेकर पुलिस ने तैयारियां कर ली हैं। एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने बताया कि प्रशासन के साथ मिलकर व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। एक बार और फिल्ड में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा। मुख्य समस्या यातायात की है उनके आने के दौरान यातायात व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जाएगा। राष्ट्रपति के दो दिन भ्रमण और रूकने के कार्यक्रम को सकुशल बनाने के लिए व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर ली गई हैं।जल्द ही पुलिस तैयारियों की जानकारी सांझा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed