फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Newly appointed BJP officials received a warm welcome

Nainital News: भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Newly appointed BJP officials received a warm welcome
हल्द्वानी। भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सोमवार को ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार यहां पहुंचे नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल का कार्यकर्ताओं ने भाखड़ा पुल पर स्वागत किया गया। वहां से कार्यकर्ता वाहन जुलूस के रूप में पार्टी कार्यालय पहुंचे। भाजपा संभाग कार्यालय में ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ बंसल के अलावा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रदीप जनौटी और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में भाजपा और मजबूत होगी। इस दाैरान जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, विधायक बंशीधर भगत, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, दायित्वधारी सुरेश भट्ट, दीपक मेहरा, शंकर कोरंगा आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed