फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   New tourism zone Hathidgar started in Ramnagar

Uttarakhand: रामनगर में नए पर्यटन जोन हाथीडगर का शुभारंभ, पर्यटकों को मिलेगी यह सुविधा, देखें शुल्क

Fri, 08 Mar 2024 03:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Updated Fri, 08 Mar 2024 03:33 PM IST
सार

रामनगर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज में नए पर्यटन जोन हाथीडगर का शुभारंभ हो गया है। कुमाऊं के मुख्य वन संरक्षक पीके पात्रो और विधायक दीवार सिंह बिष्ट ने इस जोन की शुरुआत की।
 

विज्ञापन
New tourism zone Hathidgar started in Ramnagar
हाथीडगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज में नए पर्यटन जोन हाथीडगर का शुभारंभ हो गया है। कुमाऊं के मुख्य वन संरक्षक पीके पात्रो और विधायक दीवार सिंह बिष्ट ने इस जोन की शुरुआत की।

विज्ञापन


विधायक ने कहा कि नए पर्यटन जोन से मालधन, हाथीडगर, कुभगडार के ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा। कुमाऊं के मुख्य वन संरक्षक पीके पात्रो ने कहा कि रामनगर आने वाले पर्यटकों के पास अब कई विकल्प हैं। डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि इस जोन का दायरा 32 किलोमीटर है। इसमें सुबह-शाम की पाली में 25-25 जिप्सियां सफारी के लिए भेजी जाएंगी।
विज्ञापन


इस मौके पर वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त दीप चंद्र आर्य, भाजपा नगर अध्यक्ष मदन जोशी, नरेंद्र शर्मा, वाइल्ड लाइफ बोर्ड के सदस्य मयंक तिवारी, एसडीओ जसपुर संदीप गिरि, प्रशिक्षु एसडीओ मुदित आर्य, एसडीओ रामनगर वन प्रभाग पूनम कैंथोला, रेंजर आमपोखरा पूरन सिंह खनायत, देवेंद्र रजवार और जेपी डिमरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें-  शिव ही अनंत हैं: कुमाऊं में भोलेनाथ के ये नौ मंदिर हैं बेहद खास, हर मनोकामना होती है पूरी; देखें तस्वीरें

पहले दिन निशुल्क सफारी:
डीएफओ ने बताया कि पर्यटन जोन का पहला दिन होने के चलते स्थानीय लोगों को निशुल्क जंगल सफारी कराई गई।

यह है शुल्क: शुक्रवार से पर्यटकों को 1550 रुपये का परमिट, 800 रुपये गाइड और जिप्सी का 2550 रुपये शुल्क देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed