फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   New session will start in colleges from 10th July

Nainital News: कॉलेजों में 10 जुलाई में शुरू होगा नया सत्र

Fri, 19 Jan 2024 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 19 Jan 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
New session will start in colleges from 10th July
नैनीताल। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक कर विश्वविद्यालयों के प्रवेश, परीक्षा और परिणाम को लेकर मंथन किया। डॉ. रावत ने निर्देश दिए कि हर हाल में दस जुलाई से नया शैक्षणिक सत्र शुरू किया जाए और 30 सितंबर से पूर्व छात्रसंघ चुनाव करा लिए जाएं।
विज्ञापन

डॉ. रावत बृहस्पतिवार शाम राज्य अतिथि गृह में अलग-अलग विश्वविद्यालयों के कुलपति, परीक्षा नियंत्रक और वित्त नियंत्रकों के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक में विश्वविद्यालयों में प्रवेश, परीक्षा व परीक्षाफल एक साथ कराने के साथ अकादमिक कैलेडर जारी करने भी चर्चा हुई। तय किया कि पीजी में 10 जुलाई और यूजी में 21 जुलाई से नया सत्र शुरू होगा। 15 मई से पंजीकरण के लिए पोर्टल को खोला जाएगा। बैठक में उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगौली, उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. सीडी सूठा, कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. डीएस रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




विश्वविद्यालयों को जारी किया करोड़ों का बजट

नैनीताल। उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगौली ने शिक्षा मंत्री को बताया कि कुमाऊं विवि के कृष्णापुर परिसर के लिए एक करोड़ की धनराशि जारी की जा चुकी है। पुस्तकालय के लिए उत्तराखंड मुक्त विवि ने पांच करोड़ की मांग की थी जिसके सापेक्ष 2.72 कारोड़ की धनराशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सभी महाविद्यालयों में विवेकानंद व मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित हो

नैनीताल। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के सभी महाविद्यालयों व परिसरों में स्वामी विवेकानंद व मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित की जाए। नए सत्र में सभी विवि को 20-20 करोड़ का बजट जारी किया जाएगा।




-फोटो 54 : समाजसेवी दिनेश कौशिक को ध्वजा यात्रा का निमंत्रण देते समिति सदस्य।

-फोटो 54 : समाजसेवी दिनेश कौशिक को ध्वजा यात्रा का निमंत्रण देते समिति सदस्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed