फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   New MRI and CT scan machine will start in Sth

एसटीएच में लगेगी नई एमआरआई और सीटी स्कैन मशीन

Thu, 29 Oct 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Thu, 29 Oct 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के एसटीएच में अव्यवस्थाओं के खिलाफ मौन व्रत और धरने की खबर से देहरादून में भी हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


मौन व्रत के साथ ही सरकार बैकफुट पर आ गई और तिवारी को मनाने की कोशिशें शुरू हो गई। चिकित्सा-शिक्षा मंत्री ने फोन पर ही मुख्यमंत्री हरीश रावत से संपर्क कर शीघ्र ही सभी समस्याएं दूर करने का आश्वासन दे दिया।

चिकित्सा-शिक्षा मंत्री हरक सिंह रावत ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी ने एसटीएच को लेकर जो चिंता जताई है वो सही हैं।

उनके स्वास्थ्य की भी सरकार को चिंता है। रावत ने बताया कि इसी वित्त वर्ष में नई एमआरआई और सीटी स्कैन मशीन लग जाएगी।

एसटीएच की दोनों मशीनें दस वर्ष पुरानी हो चुकी हैं। 12 करोड़ की लागत से कार्डियोलॉजी विभाग भी शीघ्र शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 125 करोड़ रुपये ट्रामा सेंटर के लिए केंद्र सरकार से मिलने हैं।
विज्ञापन


वन भूमि हस्तांतरित होने और धनराशि मिलने के साथ ही ट्रामा सेंटर का काम शुरू हो जाएगा। रावत ने कहा कि एसटीएच में 35 डाक्टरों और 75 नर्सों की कमी है। दो से तीन माह के भीतर डाक्टर और नर्सों की नियुक्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रावत ने कहा कि मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया के मानकों के अनुसार मेडिकल कॉलेज और एसटीएच में 1005 कर्मचारी होने चाहिए। वर्तमान में 14 सौ कर्मचारी हैं।

 कहा कि अतिरिक्त कर्मचारियों को नौकरी से नहीं निकाला जाएगा। एसटीएच और मेेडिकल कॉलेज में जहां-जहां कर्मियों की जरूरत है, अतिरिक्त कर्मियों का समायोजन किया जाएगा।

 उन्होंने कहा कि इसका प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को भेजा जा चुका है और वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश से बात भी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed