{"_id":"645413941801ad2788036494","slug":"new-empire-cinemas-shareholder-dispute-nainital-news-c-8-1-131232-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital: न्यू एम्पायर सिनेमा देहरादून के शेयरधारकों के विवाद के समाधान को मध्यस्थ नियुक्त, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: न्यू एम्पायर सिनेमा देहरादून के शेयरधारकों के विवाद के समाधान को मध्यस्थ नियुक्त, जानें पूरा मामला
Fri, 05 May 2023 11:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 05 May 2023 11:26 AM IST
सार
हाईकोर्ट ने न्यू एम्पायर सिनेमा देहरादून के शेयरधारकों के विवाद में पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने दिल्ली हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश राजीव सहाय को मध्यस्थ नियुक्त किया है। राजा सिंह से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बाद, उन्होंने विवाद को सुलझाने के लिए मध्यस्थता की मांग करते हुए कोर्ट में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
highcourt nainital
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईकोर्ट ने न्यू एम्पायर सिनेमा देहरादून के शेयरधारकों के विवाद के समाधान के लिए दिल्ली हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति राजीव सहाय को मध्यस्थ नियुक्त किया है। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार न्यू एम्पायर सिनेमा के सतीश चंद जैन, उनके भाई सुशील चंद जैन, रमेश चंद जैन और बहन सरोज गुप्ता ने 1992 में राजा सिंह के साथ एक समझौता किया था।
विज्ञापन
जैन परिवार के पास 45 प्रतिशत शेयर हैं जबकि राजा सिंह के पास टेक्सला टॉवर लिमिटेड में 55 प्रतिशत शेयर हैं। सतीश जैन की पत्नी नीलम जैन भी कंपनी की निदेशकों में से एक हैं। तीनों जैन भाइयों का निधन हो चुका है और उनके निधन के बाद नीलम जैन ने राजा सिंह से मनोरंजन विभाग द्वारा न्यू एम्पायर सिनेमा चलाने के लिए जारी किए गए लाइसेंस में अपना नाम जोड़ने के लिए कहा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Nainital News: एनएच 74 घोटाले के सभी दस आरोपियों को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने निचली अदालत के आदेश को ठहराया सही
विज्ञापन
उन्होंने खाते का विवरण दिखाने के लिए भी कहा। राजा सिंह से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बाद, उन्होंने विवाद को सुलझाने के लिए मध्यस्थता की मांग करते हुए कोर्ट में याचिका दायर की थी। पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने दिल्ली हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश राजीव सहाय को मध्यस्थ नियुक्त किया है।