{"_id":"58f3b3974f1c1be55c470a95","slug":"new-bus-service-will-be-started-on-four-routes-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार रूटों पर जल्द शुरू होगी नई बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार रूटों पर जल्द शुरू होगी नई बस सेवा
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Sun, 16 Apr 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
सिटी बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
।
रोडवेज प्रबंधन अपनी आय बढ़ाने के लिए पुराने और कुछ बंद पड़े रूटों पर जल्द बस सेवा शुरू करने जा रहा है। मंडलीय प्रबंधक ने संबंधित डिपो के एआरएम को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं।
रोडवेज के कुछ रूटों पर लंबे समय से बसों और चालकों के अभाव में संचालन नहीं हो पा रहा है। संविदा के नये चालकों की तैनाती शुरू करने के साथ प्रबंधन ने कुछ रूटों पर बसें चलाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। आरएम (संचालन) कुशीराम ने बताया कि अल्मोड़ा से बेतालघाट, रामनगर होते हुए दिल्ली और अल्मोड़ा से वाया रामनगर चंडीगढ़ नई बस सेवा शुरू की जा रही है। इसके अलावा भवाली से दिल्ली और काठगोदाम डिपो से मेरठ के लिए बसें चलाई जाएंगी। आरएम ने बताया कि संबंधित डिपो के एआरएम को पत्र भेजकर निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही सालों से बंद पड़े रूटों पर भी बसें चलाई जाएंगी। बसों का अतिरिक्त संचालन शुरू होने से रोडवेज की आमदनी में बढ़ोतरी होगी।
आरएम ने बताया कि राधेहरि पीजी कॉलेज काशीपुर के पास बस स्टॉपेज बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा स्टॉप बनने से कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अलावा अन्य लोगों को भी सुविधा मिलेगी।