फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   New Bridge In NH of Kathgodam

काठगोदाम पुल तोड़ना किया शुरू, नया पुल कब बनेगा इसका पता नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
New Bridge In NH of Kathgodam
हल्द्वानी। एनएच ने काठगोदाम के कलसिया नाले में बने पुल को खतरा बताते हुए तोड़ना शुरू कर दिया है। हद तो यह है कि एनएच ने अभी तक पुराने ठेकेदार का अनुबंध निरस्त नहीं किया है। अनुबंध निरस्त होने के बाद बाद एनएच इसमें रिटेंडर करेगा। इसी में तीन महीने का समय लग सकता है। ऐसे में पर्यटक सीजन में सैलानियों को जाम से सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

एनएच की लेटलतीफी के कारण कलसिया पुल का निर्माण करने वाले ठेकेदार ने पुराने दर पर पुल का काम करने से मना कर दिया है। वहीं जल संस्थान ने भी पुरानी दर पर पेयजल लाइन शिफ्ट करने से मना कर दिया था। इसके बाद एनएच के अधिकारियों ने इसकी समीक्षा की। समीक्षा के बाद एनएच के अधिकारियों ने इसका दोबारा टेंडर करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

अब एनएच के अधिकारी ठेकेदार का अनुबंध निरस्त कर रहे हैं। इसके बाद एनएच दोबारा इस पुल के टेंडर आमंत्रित करेगा। एनएच को पुल बनाने के लिए करीब 2.75 करोड़ रुपया मिला था। पुराना टेंडर 2.28 करोड़ में गया था। अब सवाल उठ रहा है कि इतने कम बजट में क्या कोई ठेकेदार इस टेंडर को लेने आएगा। अगर कोई ठेकेदार इस दर में ठेका नहीं लेने आया तो एनएच को दोबारा इसके लिए बजट केंद्र से मांगना होगा। केंद्र बजट देने में कितना समय लगाता है। इसके बाद ही तय होगा कि पुल कब बनेगा। इस दर में ही पुल बनना शुरू होने में ही तीन माह लग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार का अनुबंध निरस्त करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद दोबारा टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने में एक माह लग सकता है। टेंडर आमंत्रित करने के बाद एक माह का समय टेंडर भरने के लिए ठेकेदार को दिया जाएगा। इसके बाद ही काम शुरू हो सकता है। - एमबी थापा, एई, एनएच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed