{"_id":"6248b1c7f1b2146c4b7109c7","slug":"nepali-team-in-corbett-park-ramnagar-news-hld4582663139","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली सांसदों ने कॉर्बेट की कार्यशाली जानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली सांसदों ने कॉर्बेट की कार्यशाली जानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट में वन और वन्यजीवों को लेकर अपनाई जाने वाली कार्यशैली को जानने के लिए नेपाली सांसदों का दल कॉर्बेट पार्क पहुंचा। नेपाली सांसदों के दल ने अधिकारियों से वार्ता की और अनुभव साझा किए। नेपाली सांसदों ने झिरना में जंगल सफारी भी की।
शनिवार को नेपाल की पार्लियामेंट्री विकास प्राकृतिक शोध कमेटी के चेयरमैन हरका बहादुर कुंवर के नेतृत्व में भारत बहादुर खड़का, अंबी बहादुर थापा, अक्की बहादुर रावल, महेश दत्ता, कृष्णा बी चौधरी और कृष्णा राज सुबेदी कार्बेट पार्क कार्यालय पहुंचे। सीटीआर के निदेशक राहुल, उपनिदेशक नीरज शर्मा और वार्डन आरके तिवारी के साथ बैठक की। बैठक में दल के सदस्यों ने कार्बेट पार्क की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रबंधन के बारे में जाना। नेपाली कमेटी ने कहा कि यहां की प्रबंधन और सुरक्षा पॉलिसी को नेपाल में भी अपनाया जाएगा। इससे नेपाल में वन विभाग की नीति निर्माण में मदद मिलेगी। बताया कि नेपाल में शुक्ला फांटा और खपटड़ नेशनल पार्क हैं। वे ये देखने आए हैं कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बाघ, हाथियों, जैव विविधता और वातावरण के लिए किए गए संरक्षण, शिकार रोकने, प्रदेश सरकार व कम्यूनिटी कार्य कैसे कर रही है। शाम को उन्होंने कार्बेट पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान वन्य जीव विज्ञानी शाह बिलाल, डब्लूडब्लूएफ के अनवर मिराज भी मौजूद रहे। दल के सदस्य रविवार को देहरादून जाएंगे।
मजबूत होंगे भारत-नेपाल के संबंध
पार्लियामेंट्री टीम के सदस्य भारत बहादुर खड़का ने कहा कि भ्रमण का मकसद दोनों देशों के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ करना है।