फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nepalese Prime Minister arrived in Nainital

नैनीताल पहुंचे नेपाली प्रधानमंत्री

Fri, 26 Feb 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Fri, 26 Feb 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Nepalese Prime Minister arrived in Nainital

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार ने कहा है कि उनके देश के प्रधानमंत्री खड़क प्रसाद शर्मा ओली की हालिया भारत यात्रा से भारत व नेपाल के संबंध कहीं अधिक मजबूत हुए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेपाली पीएम की यह भारत यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने में मील का पत्थर साबित होगी और इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार गुरुवार की देर सायं नैनीताल पहुंचे। पत्रकारों से उन्होंने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि दोनों देशों के बीच मित्र संबंध होने के बावजूद कुछ लोग समय-समय पर दोनों देशों के आपसी संबंधों पर अड़चनें पैदा करने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल का संविधान समानता व सकारात्मकता का संविधान है। इसमें मधेशी, थारू, मुस्लिम, महिलाओं और  गरीबों को विशेष अधिकार व सुविधाएं प्रदान हैं। नेपाल के पूर्व पीएम माधव कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि वह 32 साल पहले वर्ष 1984 में नैनीताल आये थे।

 उन्होंने कहा कि नैनीताल का सौंदर्य बेहद रमणीक है। पूर्व प्रधानमंत्री के साथ नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री सुरेंद्र पांडे आदि भी नैनीताल यहां पहुंचे हैं।


उन्होंने बताया कि यह उनकी निजी यात्रा है और शुक्रवार को वह यहां से धारचूला को रवाना होंगे। इस मौके पर संयुक्त  मजिस्ट्रेट आशीष चौहान, सीओ सिटी महेशानंद गैरोला, होटल स्वामी दिग्विजय सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed