फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Neither investigation nor registration, Nainital reached from Noida

न जांच कराई न पंजीकरण, नोएडा से पहुंच गए नैनीताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Neither investigation nor registration, Nainital reached from Noida
नैनीताल। कोरोना संक्रमण और कर्फ्यू के बावजूद नोएडा से बिना कोविड जांच और बिना रजिस्ट्रेशन कराए चार युवक नैनीताल पहुंच गए। नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए कार सीज कर दी।
विज्ञापन

सोमवार को ज्योलीकोट में पुलिस ने कार यूपी14सीएन 8005 को रोका। कार सवार युवक पुलिस को चकमा देकर नैनीताल की ओर भाग निकले। ज्योलीकोट पुलिस ने तल्लीताल थाने में सूचना दी। तल्लीताल चौराहे पर पुलिस टीम ने कार रोक ली। कार सवार युवकों से पूछताछ की गई तो उनके पास न तो आरटीपीसीआर जांच की कोई रिपोर्ट थी, न ही स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया गया था। पुलिस ने चारों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

एसओ विजय मेहता ने बताया कि चारों युवक बिना किसी कोविड जांच और रजिस्ट्रेशन के नैनीताल घूमने पहुंचे गए। कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर नोएडा गौतमबुध नगर निवासी वैभव सक्सेना, सुहेल, पीयूष कुमार और रामफूल के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही गाड़ी के कागज पूरे न होने पर उनकी कार यूपी14सीएन 8005 को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed