{"_id":"5921a7254f1c1b3b6a535e28","slug":"neither-ct-scan-nor-mri-in-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में न तो सीटी स्कैन, न ही एमआरआई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में न तो सीटी स्कैन, न ही एमआरआई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
डाक्टर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडी पांडे जिला अस्पताल में न तो सीटी स्कैन की सुविधा है औैर न ही एमआरआई की। यहां मौजूद मैमोग्राफी मशीन भी धूल फांक रही है। इन मशीनों के अभाव में शहर के अलावा आसपास के गांवों के सैकड़ों मरीजों को हल्द्वानी या अन्य शहरों में जांच के लिए जाना पड़ता है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर 20 मार्च 2007 से अस्पताल को मैमोग्राफी मशीन तो दे दी, लेकिन आज तक उसे चलाने के लिए कोई तकनीशियन उपलब्ध नहीं कराया। वर्तमान में हालत यह है कि यह मशीन पड़े-पड़े जंक आ रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा जिला अस्पताल में सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी महत्वपूर्ण सुविधा भी नहीं है। यही नहीं अस्पताल में जिस कमरे में एक्स-रे मशीन रखी है, वह कमरा भी काफी छोटा है, जिससे कई बार दिक्कत आती है।
विज्ञापन
इसके अलावा कॉर्डियोलॉजिस्ट पद पर तैनात डॉ. बीसी जोशी अवकाश में चल रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन की मानें तो उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन किया है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीएस पवार वैकल्पिक व्यवस्था के तौर में सेवा दे रहे हैं।
मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन और एमआरआई की कमी से मरीजों को परेशानी हो रही है। अल्ट्रासाउंड मशीन पर भी काफी लोड है। महिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड भी इसी मशीन पर निर्भर हैं। मैमोग्राफी मशीन के संचालन को लेकर डीजी स्तर पर लगातार पत्र व्यवहार किया जा रहा है।
- डॉ. तारा आर्या, पीएमएस, बीडी पांडे, राजकीय जिला अस्पताल नैनीताल।
जिला पुरुष और महिला अस्पताल की समस्याएं जानने के लिए मैने दोनों अस्पतालों का निरीक्षण किया है। समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से वार्ता की है। जल्द ही समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
- संजीव आर्य, विधायक नैनीताल विस।