{"_id":"5dc332398ebc3e5b5e1c3040","slug":"negro-family-hat-trick-in-ramgarh-bhimtal-news-hld36305332","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगढ़ में नेगी परिवार की हैट्रिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगढ़ में नेगी परिवार की हैट्रिक
विज्ञापन
भीमताल/रामगढ़ (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लाक में नेगी परिवार ने लगातार तीसरी बार ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमाया है। यहां पुष्पा नेगी दूसरी बार प्रमुख चुनी गई हैं। उन्होंने भाजपा की भगवती बिष्ट को 11 मतों से शिकस्त दी। पुष्पा के पति 2008 से 2013 तक रामगढ़ के प्रमुख रहे हैं। खास बात यह कि पार्टी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने के कारण भाजपा ने लाखन सिंह नेगी को निष्कासित कर दिया था लेकिन न सिर्फ पति-पत्नी ने चुनाव जीता बल्कि प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा भी बरकरार रखा।
प्रमुख के चुनाव में निर्दलीय पुष्पा नेगी को 21 और भाजपा की भगवती बिष्ट को 10 वोट पड़े। यह सीट गंवाना भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि लगातार तीन चुनाव में यहां से भाजपा जीत रही थीं। लाखन सिंह नेगी ने इस बार जब दाडिमा जिला पंचायत सीट से निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य का पर्चा भरा तो भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था मगर उन्होंने पीछे नहीं देखा। बता दें कि 2014 से 2019 तक पुष्पा नेगी रामगढ़ की ब्लॉक प्रमुख थीं।
जिस भाजपा को मजबूत करने के लिए मैंने युवाओं को पार्टी से जोड़ा उसी ने मेरा टिकट काट दिया लेकिन जनता ने न सिर्फ मुझे बल्कि मेरी पत्नी को आशीर्वाद दिया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी भरोसा कायम किया। यह जीत दर्शाती है कि भाजपा को सच्चे कार्यकर्ता की पहचान करनी चाहिए। हम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरकर रामगढ़ ब्लाक में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। - लाखन सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य और पूर्व प्रमुख रामगढ़