फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Negligence of the system is taking a toll on people

Nainital News: सिस्टम की लापरवाही, राहगीरों पर पड़ रही भारी

Tue, 10 Oct 2023 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 10 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Negligence of the system is taking a toll on people
कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर इस मोड पर हुआ था हादसा। संवाद
रामनगर (नैनीताल)। सड़क सुरक्षा को लेकर आए दिन सचेत करने वाला सिस्टम मार्ग को दुरुस्त करने में फेल साबित हो रहा है। कालाढूंगी से लेकर नैनीताल तक सिस्टम की लापरवाही से मार्ग पर खतरा ही खतरा बना हुआ है। मार्ग पर कहीं पैरापिट तो कहीं पर सड़क क्षतिग्रस्त है। ऐसे में यात्री जान हथेली पर रखकर नैनीताल आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को हुए हादसे में सात लोगों की मौत के बाद अमर उजाला से कालाढूंगी से घटनास्थल घटगड़ तक पड़ताल की। इस दौरान कई जगह ऐसे मिले, जहां पर वाहन चलाना अत्यधिक खतरनाक है। इन जगहों को लेकर यदि प्रशासन अब भी नहीं चेता तो आगे भी ऐसे ही हादसे होते रहेंगे।
विज्ञापन

कालाढूंगी से आगे लाल मिट्टी क्षेत्र में ऐसा तीव्र मोड़ है, जहां पर वाहन चालक अपना नियंत्रण खो बैठते है। इस जगह पर नजदीक बने स्पीड ब्रेकरों की संख्या और कुछ दूरी पर बढ़नी चाहिए, ताकि वाहनों की गति धीमी हो जाए। इस मोड से आगे चलने पर चढ़ाई शुरू होने से पहले ही बायीं ओर खाई है। खाई से बचने के लिए वाहन चालक अधिकतर गलत दिशा में वाहन ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रहमबुबू धाम की चढ़ाई के आगे चार-पांच मोड़ के बाद सड़क क्षतिग्रस्त है, जिसमें छोटी गाड़ियों के आने-जाने में समस्या हो रही है। शिव मंदिर के पास तीन चार कलमट ऐसे क्षतिग्रस्त हैं, जिनमें आए दिन हादसे होते रहते हैं।

इनके अलावा घटगड़ के पास सड़क क्षतिग्रस्त है, जिसमें काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। इस कारण यहां पर आए दिन हादसे होते है। यदि समय रहते प्रशासन नहीं चेता तो आगे भी ऐसे ही हादसे होते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed