{"_id":"82b6f01d08dc664fc39fdd1cf8686bb7","slug":"neglected-area-in-2017-resolved-to-take-revenge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र की उपेक्षा का बदला 2017 में लेने का संकल्प ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र की उपेक्षा का बदला 2017 में लेने का संकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
देवभूमि विकास मंच के बैनर तले शहीद पार्क में चल रही 48 घंटे की भूख हड़ताल खत्म हुई। उपवास पर बैठे मनमोहन अग्रवाल, सुरेंद्र प्रसाद भदौला को राज्य आंदोलनकारी हाफिज सईद अहमद तथा प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की ललिता रावत ने जूस पिलाकर व्रत तुड़वाया।
विज्ञापन
उपवास के बाद हुई सभा में वक्ताओं ने रामनगर रोडवेज स्टेशन का आधुनिकीकरण करने, कोसी पर तटबंध बनाने, संयुक्त अस्पताल में डाक्टरों की नियुक्ति करने, ब्लाक बैंक शुरू करने, शहर में दूषित पेयजल सप्लाई करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस-भाजपा सरकारों और रामनगर से निर्वाचित विधायक व सांसद पर क्षेत्र की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इस मौके पर उपपा के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी, शीला शर्मा, गायत्री ध्यानी, किरन आर्य, ललिता रावत, गोपाल भारती, ताहिर सिद्दीकी, मनोज खुल्बे, इंद्र सिंह मनराल, जीएस बिट, ललित उप्रेती, संजय रिखाड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन