फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Neeraj became the president of the trade board

Nainital News: नीरज बने व्यापार मंडल अध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Neeraj became the president of the trade board
गरमपानी (नैनीताल)। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल खैरना-गरमपानी अध्यक्ष पद पर नीरज जलाल ने 44 मतों से अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। कड़े मुकाबले में नीरज जलाल को 166 और पुष्कर पनौरा को 122 मत पड़े। मतदान में रातीघाट और चमड़िया क्षेत्र के व्यापारियों ने भी हिस्सा लिया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण पटवाल और भीमताल व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी की मौजूदगी में चुनाव कराया गया। क्षेत्र के 325 पंजीकृत व्यापारी मतदाताओं में से 289 मतदाताओं ने वोट डाले। परिणाम घोषित होने पर व्यापारियों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष नीरज जलाल का फूल-मालाओं से स्वागत किया। अध्यक्ष नीरज जलाल ने कहा व्यापारियों हितों के लिए हर समय आगे रहेंगे। इस दौरान भाष्कर तिवारी, अंकित साह, नीरज बिष्ट, पूरन सिंह जलाल, जगदीश जोशी, भुवन तिवारी, बालम पिनारी, प्रहलाद खत्री, बसंत गोस्वामी, रक्षित साह, भगवान सिंह, मनोहर सिंह बिष्ट, दिनेश पलड़िया, दीप त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed