फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ndependence Day will be celebrated with pomp across the district

जिले भर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
ndependence Day will be celebrated with pomp across the district
नैनीताल। जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस मौके पर सभी सरकारी और ऐतिहासिक भवन एलईडी लाइट से रोशन होंगे। सभी शासकीय, अशासकीय कार्यालयों और भवनों में सुबह नौ बजे ध्वजारोहण होगा जबकि कलेक्ट्रेट में साढ़े नौ बजे ध्वज फहराया जाएगा। सुबह दस बजे से साढ़े दस बजे तक ऐतिहासिक स्थलों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। डीएम गर्ब्याल ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार को ऐतिहासिक स्थलोें और मूर्तियों की साफ सफाई और उनमें रंग रोगन कराने के निर्देश दिए। कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मालरोड मेें देशभक्ति के गीत लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रसारित किए जाएं। तय किया गया कि वन विभाग की ओर से हनुमानगढ़ी में पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, शिवचरण द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम मनीष कुमार, राहुल साह, योगेश सिंह मेहरा, रेखा कोहली, सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी, परियोजना निदेशक अजय सिंह, मुख्य कोषाधिकारी दिनेश कुमार राणा, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक विपिन कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-08 एनटीएल 01 पी- स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों को लेकर अधिकारियों व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed