{"_id":"57f950e14f1c1b0d2f26fb81","slug":"nd-trend-towards-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडी का रुख अब उत्तराखंड की ओर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडी का रुख अब उत्तराखंड की ओर
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Sun, 09 Oct 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
नारायण दत्त तिवारी
- फोटो : file photo
ठीक चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी प्रदेश की सियासत में हलचल का सबब बनने जा रहे हैं। तिवारी अपना 91वां जन्मदिन हल्द्वानी में 18 अक्तूबर को मनाएंगे। तिवारी ने जन्मदिन समारोह में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव केसाथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
एनडी के कैंप कार्यालय के मुताबिक शनिवार को लखनऊ में एनडी ने पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की और इसके बाद एनडी के ही आवास पर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव आकर उनसे मिले।
विज्ञापन
इन सभी को एनडी की ओर से हल्द्वानी में 18 अक्तूबर को हल्द्वानी में मनाए जाने वाले जन्मदिन समारोह में आमंत्रित किया गया।
ठीक चुनाव से पहले एनडी के जन्मदिन समारोह से सियासी प्याली में तूफान के भी पूरे आसार हैं। कांग्रेस में तिवारी के समर्थक अभी भी खासी संख्या में मौजूद हैं। एनडी के बेटे रोहित शेखर भी टिकट कांग्रेस से टिकट मांग रहे हैं और इस समारोह में इसकी नींव रखी जा सकती है। हल्द्वानी विधानसभा के लिए भी यह समारोह सियासी नजर से महत्वपूर्ण हो सकता है।
विज्ञापन
अब्दुल मतीन सिद्दीकी के सपा छोड़ने के बाद सपा में मुस्लिम नेताओं का ध्रुवीकरण है जो स्थानीय विधायक और प्रदेश की वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश को परेशान कर रहा है। सपा नेताओं की हल्द्वानी में उपस्थिति से इस ध्रुवीकरण में तेजी आ सकती है।
खुद तिवारी अपने पिछले जन्मदिन के तुरंत बाद ही हल्द्वानी मेडिकल कालेज के मुद्दे पर हल्द्वानी में ही धरने पर बैठ गए थे। एनडी को मनाने के लिए खुद मुख्यमंत्री हरीश रावत को अपने सहयोगी मंत्रियों के साथ सक्रिय होना पड़ा था।