फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ND exigiendo la detención de los agresores

एनडी के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग

Tue, 15 Nov 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Tue, 15 Nov 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
ND exigiendo la detención de los agresores
एनडी तिवारी के हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग धरना देते रोहित शेखर एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के काफिले पर हुए हमले का मामला राजनीतिक तूल पकड़ गया है। दमुवाढूंगा बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी ही नहीं अब बल्कि भाजपा और कई कांग्रेसी नेता भी इसमें कूद गए हैं। दमुवाढूंगा बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर सोमवार को बुद्ध पार्क में धरना देकर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


 
समिति संयोजक हरीश रावत के नेतृत्व में सोमवार को दर्जनों लोग बुद्ध पार्क में एकत्र हुए। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि 12 नवंबर को पूर्व सीएम एनडी तिवारी के काफिले पर कुछ कांग्रेसियों ने हमला किया। पूर्व मुख्यमंत्री सपरिवार दमुवाढूंगा बचाओ संघर्ष समिति की महापंचायत में शामिल होने जा रहे थे। घटना के 40 घंटे बीतने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। 
विज्ञापन



पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी ने कहा कि एनडी तिवारी उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश के नेता हैं। उनके काफिला पर हुए हमले के मामले में पुलिस कार्रवाई करने से क्यों डर रही है। उन्होंने कहा कि बौखलाहट में एक कांग्रेसी नेता के इशारों पर एनडी तिवारी के काफिले पर हमला कराया गया। अब हमलावरों को उनका संरक्षण मिला है। पालिका के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र अधिकारी ने कहा कि कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। पूर्व सीएम एनडी तिवारी के काफिले पर सरेआम हमला हो सकता है तो आम आदमी की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोहित शेखर तिवारी ने कहा कि यदि हमलावर कांग्रेसी नहीं थे तो पुलिस पर किसका दबाव है। पुलिस ने अभी तक हमलावरों को चिह्नित करना तो दूर मुकदमा तक दर्ज नहीं किया है। सपा नेता शोएब अहमद सिद्दीकी और बसपा के शिवगणेश, हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष मुकेश भट्ट ने कहा कि हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर जनता सड़कों पर उतरेगी। इंटक के जिलाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, यूकेडी के संतोष कबडवाल, दिनेश मिश्रा, आप के श्रीकांत खंडेलवाल, पूरन मेहरा आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed