{"_id":"5e025d8a8ebc3e87bd3e61bf","slug":"naval-won-chief-secretary-election-nainital-news-hld366895479","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवल ने जीता महासचिव पद का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवल ने जीता महासचिव पद का चुनाव
विज्ञापन
अध्यक्ष भूपाल सिंह करायत।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ (प्रशासनिक भवन) की नई कार्यकारिणी के लिए मंगलवार को महासचिव पद पर चुनाव हुआ, इसमें नवल किशोर बिनवाल ने गजेंद्र प्रसाद को 17 मतों से हराकर जीत दर्ज की। संघ के अन्य सभी पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुका है।
विवि के प्रशासनिक भवन स्थित ऑडिट कक्ष में मंगलवार सुबह 11 बजे से महासचिव पद के लिए मतदान शुरू हुआ। दोपहर एक बजे मतगणना की गई और ढाई बजे मुख्य चुनाव अधिकारी कुंवर सिंह जलाल ने विजयी प्रत्याशी की घोषणा की। जलाल ने बताया कि महासचिव पद के लिए कुल 145 में से 114 मतदाताओं ने वोट डाले। इसमें से नवल किशोर बिनवाल को 64 वोट, जबकि दूसरे प्रत्याशी गजेंद्र प्रसाद को 47 मत मिले। तीन वोट अवैध घोषित किए गए।
बता दें कि अध्यक्ष पद पर भूपाल सिंह करायत, उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र कुमार, महिला उपाध्यक्ष पद पर आशा आर्या, उपसचिव पद पर जीवन सिंह रावत और कोषाध्यक्ष पद पर संजीत राम निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए चुनाव अधिकारी जलाल ने सभी का आभार जताया। चुनाव में सहायक चुनाव अधिकारी दीपक सिंह बिष्ट, एलडी उपाध्याय, पद्म सिंह बिष्ट, डॉ.नीरज साह, धरम राम आदि ने सहयोग दिया।