{"_id":"69dfff55d8bd0c0c0502663a","slug":"naukuchiatal-and-soupi-victorious-in-parbada-premier-league-nainital-news-c-418-1-shld1006-5695-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: परबड़ा प्रीमियर लीग में नौकुचियाताल और सूपी विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: परबड़ा प्रीमियर लीग में नौकुचियाताल और सूपी विजयी
Thu, 16 Apr 2026 02:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
धानाचूली (नैनीताल)। धारी क्षेत्र के परबड़ा में आयोजित प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को सनराइजर्स नौकुचियाताल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 174 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में यूथ क्लब धानाचूली की टीम 95 रन पर सिमट गई। मैच में परवीन बिनवाल ने 10 छक्के, तीन चौकों की मदद से 45 गेंदों में 83 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में शिव शक्ति परबड़ा की टीम 94 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सूपी ने 11.4 ओवर में 95 रन बनाकर 8 विकेट से जीत दर्ज की। पंकज मेहता ने 33 गेंदों में 51 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन