{"_id":"6785796c38860cf6920f7be7","slug":"national-games-players-from-nainital-district-will-shine-in-swimming-haldwani-news-c-8-1-hld1043-494386-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय खेल : तैराकी में नैनीताल जिले के खिलाड़ियों की रहेगी धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय खेल : तैराकी में नैनीताल जिले के खिलाड़ियों की रहेगी धूम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। खेल संघों ने राष्ट्रीय खेलों के लिए अपनी-अपनी टीमें बनानी शुरू कर दी हैं। स्विमिंग एसोसिएशन ने भी अपनी टीम की सूची जारी की है। इसमें छह महिला और छह पुरुष वर्ग में हैं। पुरुष वर्ग में तीन खिलाड़ी नैनीताल जिले के हैं।
28 जनवरी से शुरू हो रहे राष्ट्रीय खेलों में 29 जनवरी से चार फरवरी तैराकी खेल होंगे। इसमें तैराकी के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ऑल वेदर पूल तैयार हो रहा है। इसके लिए उत्तराखंड स्विमिंग एसोसिएशन ने सोमवार को राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी की। इसमें पुरुष वर्ग में नैनीताल के नितेश राणा, प्रभात धपोला, शिवम धपोला शामिल हैं। इसके अलावा हरिद्वार के पार्थ, देहरादून के रितेश कुमार अग्रवाल और पिथौरागढ़ के दीपक कुमार रहेंगे। वहीं महिला वर्ग में देहरादून की काव्या बरकोटी, इरा रावत, ईशा पंवार, मेघा सिंह अग्रवाल हैं। इसके अलावा हरिद्वार से तिशा वर्मा और नैनीताल से श्रद्वा जोशी शामिल हुईं। उत्तराखंड स्विमिंग एसोसिएशन की सचिव सीमा मल्होत्रा ने बताया कि गत वर्ष सितंबर में बंगलूरू में हुए सीनियर नेशनल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय खेलों के लिए किया गया है। अब 16 से 25 जनवरी तक कैंप चलेंगे।