फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nanakmatta Road Accident: The Family's Sole Breadwinner Falls Prey to Death

नानकमत्ता सड़क हादसा : काल का ग्रास बन गया परिवार का एकलौता सहारा

Thu, 14 May 2026 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 14 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Nanakmatta Road Accident: The Family's Sole Breadwinner Falls Prey to Death
किच्छा। नानकमत्ता हाईवे स्थित दहला चौराहे के समीप हुए सड़क हादसे ने एक परिवार का एकलौटा सहारा छीन लिया। बेटे की मौत ने जहां पिता को तोड़ दिया वहीं मां की आंख अपने लाल को तलाशती रहीं।
विज्ञापन

नानकमत्ता में कारों की हुई टक्कर में बलवंत कॉलोनी निवासी पवन सिंघल का पुत्र दीपांश सिंघल (24) की मौत हो गई है। बुधवार को खटीमा से पोस्टमार्टम के बाद शव जैसे ही घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। दीपांश की मां रेनू बार-बार बेसुध हो जा रही थीं। बहन मिन्नी को वहां मौजूद महिलाएं संभालने में लगी थीं।
विज्ञापन

दीपांश मंगलवार शाम चार बजे घरवालों से कुछ देर में आने के बाद बात कहकर निकला था। वह अपने पांच दोस्तों के साथ घूमने के लिए एक दोस्त की फॉर्च्यूनर कार लेकर खटीमा की ओर चला गया। देर रात वापसी के दौरान उनकी कार नानकमत्ता के पास विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार हुई थी कि फॉर्च्यूनर पलटियां खाती हुई बिजली के पोल से जा टकराई जिससे दीपांश की मौत हो गई जबकि उसके सभी दोस्त घायल हो गए।
इधर, देर रात हादसे की सूचना पर परिजन नानकमत्ता की ओर दौड़ पड़े। हादसे में दीपांश के दोस्त मनप्रीत सिंह, अभय तनेजा, निक्की तनेजा, ऋषभ सक्सेना और अनुज कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी का रुद्रपुर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

पिता का हाथ बंटाता था दीपांश
किच्छा। मृतक दीपांश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। दीपांश के पिता पवन सिंघल की बरेली रोड पर हार्डवेयर की दुकान है वह अपने पिता का हाथ बंटाता था। दो माह पहले बहन मिन्नी का विवाह बरेली मेंं हुआ था। भाई की दुर्घटना की सूचना के बाद बहन भी बिलखती हुई रात को ही बरेली से अपने मायके पहुंच गई थी। बेटे की मौत के बाद पवन बुरी तरह टूट गए हैं।

अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़
किच्छा। दीपांश की मौत के बाद बड़ी संख्या में लोग परिवार को ढांढस बंधने पहुंचे। देर शाम सत्यपथ धाम पर दीपांश का अंतिम संस्कार हुआ। वहां कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़, दर्शन कोली, विपिन मल्होत्रा, महेंद्र गोयल, गुलशन सिंधी, संजय मित्तल, गियारसी लाल अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार चोपड़ा, अंकुर अग्रवाल, जगरूप सिंह गोल्डी, गोविंद कुमार गोयल, बंटी गोयल, किशन गोयल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed