फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital's waste management organization is failing

Nainital News: नैनीताल में कूड़ा प्रबंधन में फेल हो रही संस्था

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Nainital's waste management organization is failing
नैनीताल। नगर में घर-घर कूड़ा उठान और निस्तारण का कार्य कर रही टीबीआई दीक्षांक वेस्ट मैनेजमेंट एजेंसी की व्यवस्था शुरुआत से ही सवालों के घेरे में है। पालिका ने अनुबंध की शर्तों का पालन न करने पर संस्था पर बीते आठ माह में 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन

मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि संस्था घर-घर कूड़ा उठान में सफल नहीं हो पाई है और न ही अनुबंध की अन्य शर्तों को पूरा कर रही है। प्रत्येक बोर्ड बैठक में सभासद संस्था के कार्यों पर सवाल उठाते रहे हैं। अनुबंध के तहत कूड़ा वाहनों में जीपीएस लगाना अनिवार्य है जो अब तक नहीं लग पाए हैं। इससे पालिका अधिकारी वाहनों की निगरानी नहीं कर पा रहे हैं। हाईकोर्ट के निर्देशों के बावजूद कूड़ा वाहन अक्सर आंशिक ढके या फटी तिरपाल के साथ चलते हैं जिससे सार्वजनिक मार्गों पर कूड़ा गिरता है। पालिका को यूजर चार्ज से मिलने वाली धनराशि की हानि हो रही है।
विज्ञापन


स्वच्छता रैंकिंग पर असर
संस्था की लापरवाही का असर नैनीताल की स्वच्छता रैंकिंग पर भी पड़ सकता है। वर्ष 2020 में नैनीताल ने देश में 68वां और प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था लेकिन अब यह प्रदेश में 45वें स्थान पर है। अगले महीने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 शुरू होने वाला है। यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आने वाली रैंकिंग में गिरावट आ सकती है। संस्था प्रमुख विजय सिंह भाकुनी ने स्वास्थ्य कारणों से निगरानी न कर पाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के प्रत्येक आवास से कूड़ा उठान एवं उसका निस्तारण पालिका का मुख्य कार्य है। सीएसआई का पत्र अब तक प्राप्त नहीं हुआ है। पत्र मिलने के बाद संस्था के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर हित में पहल की जाएगी।

-डॉ.सरस्वती खेतवाल, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed