फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital Weather News: Rainfall And Snowfall Expected In Hilly Areas of uttarakhand

Nainital Weather: इन पांच जिलों में बारिश और बर्फबारी का अंदेशा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Tue, 27 Feb 2024 11:17 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 27 Feb 2024 11:17 AM IST
सार

Nainital Weather: उत्तराखंड में लगातार मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। राज्यभर में कभी धूप तो कभी बादल छाए हुए दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन
Nainital Weather News: Rainfall And Snowfall Expected In Hilly Areas of uttarakhand
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के कुमाऊं में आज (मंगलवार) पर्वतीय और मैदानी जिलों में मौसम बदला हुआ दिखाई दिया। कुमाऊं के हल्द्वानी, कौसानी, गरुड़, खटीमा, बाजपुर और रुद्रपुर में आज सुबह से ही हल्की बूंदाबादी हो रही है। वहीं, राज्य के पर्वतीय जनपद हल्की बारिश और बर्फबारी से प्रभावित दिखाई दे सकते हैं। वहीं, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय जनपदों में आकाशीय बिजली के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने मंगलवार यानि आज के लिए भविष्यवाणी करते हुए राज्य के पर्वतीय जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश और हल्की बर्फबारी होने की संभावना व्यक्त की है। राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इन जनपदों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- ऑनर किलिंग का खुलासा: बेटी के प्यार से खफा मां- बाप, गला दबाकर की थी हत्या; सबूत मिटाने के लिए किया ये काम

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दूसरी तरफ मैदानी जनपदों में मौसम साफ रहने की संभावना है हालांकि कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बूंदाबादी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed