फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital was buzzing with tourists on Good Friday

Nainital News: गुड फ्राइडे पर पर्यटकों से गुलजार रहा नैनीताल

Sat, 30 Mar 2024 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 30 Mar 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Nainital was buzzing with tourists on Good Friday
नैनीताल। मैदानी क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी और अवकाश के चलते पर्यटकों ने हिल स्टेशनों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को अन्य दिनों की तुलना में नैनीताल में अधिक सैलानी पहुंचे। इसके चलते नैनीताल के पिकनिक स्पॉट गुलजार रहे और दिन भर जाम लगता रहा।
विज्ञापन




नगर के प्रमुख पिकनिक स्पाट चिड़ियाघर में दिनभर में 1319 पर्यटक पहुंचे। नैनीताल कालाढूंगी मोटर मार्ग में स्थापित वाटरफाल में 989 पर्यटकों ने मौज मस्ती की तो हिमालयन बाॅटनिकल गार्डन में 300 पर्यटक पहुंचे। इसके अलावा 1194 सैलानियों ने केव गार्डन में प्राकृतिक गुफाओं के दीदार किए। इसके अलावा बारापत्थर, टिफिनटॉप, स्नोव्यू, लवर्स प्वाइंट, मौस गार्डन भी पर्यटकों से गुजलार रहे। पर्यटकों ने माल रोड, पंत पार्क में लगी दुकानों और तल्लीताल व मल्लीताल बाजार से खूब खरीदारी की। इसके साथ ही नैनीझील में नौकायन का खूब आनंद लिया। पर्यटकों के साथ ही वाहनों की संख्या बढ़ने से नगर की पार्किंग पैक हो गई। वाहनों के दबाव के कारण दिन भर जाम की स्थिति बनती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed