फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital: Huge Tourist Crowd on weekends vehicle stop on entry point

Nainital: वीकेंड पर सरोवर नगरी में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, एंट्री प्वाइंट पर ही रोकने पड़े वाहन

Sun, 12 Mar 2023 03:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 12 Mar 2023 03:13 PM IST
सार

होली के बाद नैनीताल में सैलानियों संख्या में इजाफा देखने को मिला। शनिवार को भी नैनीताल में हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचे।

विज्ञापन
Nainital: Huge Tourist Crowd on weekends vehicle stop on entry point
नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मार्च के दूसरे वीकेंड पर शनिवार को नैनीताल में सैलानियों का तांता लगा रहा। सुबह से शाम तक शहर में सैलानी पहुंचते रहे। इसके चलते पूरे दिन सड़कों पर जाम लगता रहा। वाहनों का ज्यादा दबाव होने पर नगर से पहले सैलानियों के वाहनों को रोकना पड़ा। धीरे-धीरे इन्हें नगर में भेजा गया। यातायात व्यवस्थित करने में पुलिस को पूरे दिन मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


होली के बाद नैनीताल में सैलानियों संख्या में इजाफा देखने को मिला। शनिवार को भी नैनीताल में हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचे। पंतपार्क, चाट बाजार व मालरोड सैलानियों से पटे नजर आए। सैलानियों ने नैनीझील में नौकायन का लुत्फ उठाया। दिनभर सैलानियों की आवक से नगर की डीएसए व मेट्रोपॉल पार्किंग दोपहर में पैक हो गई थी। इसके बाद सूखाताल पार्किंग में भी लगभग 100 वाहन पार्क किए गए। उसके बाद भी सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन


दिनभर मालरोड, तल्लीताल, मस्जिद तिराहा व चीना बाबा चौराहे पर जाम लगता रहा। यातायात को व्यवस्थित करने में पुलिस कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वाहनों का दबाव ज्यादा बढ़ने पर पुलिस ने वाहनों को रोक-रोककर शहर में भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि शहर में वाहनों का ज्यादा दबाव होने पर नगर से पहले हनुमान गढ़ी और पाइंस में वाहनों को रोका। इन्हें समयांतराल पर सीमित संख्या में शहर में भेजा गया। फिलहाल शटल सेवा चलाने की जरूरत नहीं पड़ी। इधर जू वन क्षेत्राधिकारी अजय रावत ने बताया कि शनिवार को सैलानियों की अच्छी भीड़ रही। बताया कि जू में 996, वाटरफॉल में 735 व बॉटनीकल गार्डन में 242 सैलानी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed